फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   people dance on holi songs

होली के गीतों पर झूमे लोग

Thu, 17 Mar 2022 06:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
people dance on holi songs
न्यू टिहरी प्रेस क्लब में होली मिलन में प्रस्तुति देते डा. विकास फोंदणी व अन्य। - फोटो : NEW TEHRI
न्यू टिहरी प्रेस क्लब में आयोजित होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही खूब अबीर-गुलाल उड़ा। कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने होली के कई गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि होली बुराई और नाराजगी खत्म कर एक-दूसरे को प्यार और सम्मान देने का त्योहार है। होली को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाए, तो यह उम्र के बंधन को भी खत्म कर देती है।
विज्ञापन

विवेक में मेमोरियल सुरगंगा संगीत विद्यालय के निदेशक डा. विकास फोंदणी के नेतृत्व में कलाकारों ने शानदार होली के गीतों के प्रस्तुति दी। प्रेस क्लब अध्यक्ष गंगादत्त थपलियाल ने अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में पत्रकारों के परिजनों और कलाकारों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर, गुजिया-मिठाई खिलाकर होली मनाई। इस मौके पर हिमानी फोंदणी, कोतवाली निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, विक्रम बिष्ट, शशिभूषण भट्ट, ओम रमोला, मुनेंद्र नेगी, मुकेश रतूड़ी, विजय गुसाईं, मधुसूदन बहुगुणा, विजयदास, संदीप बेलवाल, सौरभ सिंह, सूर्य प्रकाश रमोला, बलवंत रावत, धनपाल गुनसोला, रोशन थपलियाल, सुनील तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इधर, प्रतापनगर के प्राथमिक विद्यालय भदूरा मे संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में नरेंद्र गढ़वाल लोक कला और सांस्कृतिक संस्थान की ओर से रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीसी सदस्य हरि प्रसाद डिमरी ने किया। रंग कर्मियों ने जागरों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्रधान मातबर सिंह पंवार, संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र पंवार, प्रताप सिंह पंवार, रूपराम सिंह पंवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed