{"_id":"5edbc4a38ebc3e90807fea1e","slug":"people-are-not-getting-medical-examination-in-the-containment-zone-new-tehri-news-drn3463520161","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनमेंट जोन में रह रहे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण न करने पर कर्मियों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनमेंट जोन में रह रहे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण न करने पर कर्मियों को लगाई फटकार
विज्ञापन
नई टिहरी। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने शनिवार को कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए जाखणीधार के झेलम और चौंडजसपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि ग्रामीणों की मेडिकल जांच नहीं हो रही। इस पर उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को फटकार लगाई। 28 दिन तक कंटेनमेंट जोन में रह रहे ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर दैनिक रिपोर्ट देने को कहा।
एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत के साथ पहुंचे डीएम ने आने-जाने वाले सभी रास्तों पर बैरियर लगाकर सुरक्षाकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए। कहा कि दोनों में जोन में राशन, दवाई से लेकर जरूरी सामान प्रशासन मुहैया कराएगा।
उन्होंने तहसीलदार और ग्राम प्रधान को भी आपसी समन्वय बनाने को कहा। ग्रामीणों ने झेलम में पेयजल दिक्कत से अवगत कराया। डीएम ने जल संस्थान के ईई को दिक्कत दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पेटव का भी निरीक्षण कर ओपीडी रजिस्टर, दवा स्टोर, स्टॉक रजिस्टर से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने तहसील जाखणीधार का भी निरीक्षण किया। तहसीलदार ने डीएम को पत्र सौंपकर राजस्व उपनिरीक्षकों, राजस्व कर्मियों की कमी और तहसील भवन की मरम्मत का मुद्दा उठाया। इस मौके पर सीओ जूही मनराल, तहसीलदार मोहनलाल आर्य, डा. अदिति शंकर आदि मौजूद थे।