{"_id":"6728b9e0c76c059237003952","slug":"patients-suffering-from-fever-cold-and-cough-increased-due-to-cold-in-the-morning-and-evening-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-109532-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: सुबह-शाम ठंड से बढ़े बुखार, सर्दी और जुकाम के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: सुबह-शाम ठंड से बढ़े बुखार, सर्दी और जुकाम के मरीज
Mon, 04 Nov 2024 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 04 Nov 2024 05:41 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। दिन में तेज धूप, सुबह और शाम को ठंड से टिहरी जिले में हर दिन मौसम बदल रहा है। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव से सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। जिला अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मौसम में लोगों को सुबह-शाम ठंड का ध्यान रखने की आवश्यकता है। विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
टिहरी जिले के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में धूप हो रही है तो सुबह-शाम ठंड का असर दिख रहा है। बदलते तापमान से लापरवाही करने वाले लाेगों की तबीयत बिगड़ रही है। ऐसे में डॉक्टरों के पास वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, सिर दर्द इत्यादि के मरीज बढ़ रहे हैं।
जिला अस्पताल बौराड़ी के फिजिशियन डॉ. अमित राय ने बताया कि इन दिनों अस्पताल में अधिकतर लोग सर्दी, जुकाम और बुखार की शिकायत को लेकर पहुंच रहे हैं। मौसम में बदलाव के साथ ही दिन और रात के तापमान में काफी अंतर आ रहा है। ऐसे मौसम में लोगों को काफी सतर्कता बरतने की जरूरत है। अगर कोई खांसी, जुकाम, बुखार, सर्दी आदि से पीड़ित है, तो तुरंत सरकारी अस्पताल में जाकर डॉक्टर से परामर्श लें। डॉक्टर से स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद ही दवाई ले।