{"_id":"d47aede5c18e69b13fec0d6cef7084e8","slug":"passenger-looted-after-given-poision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरान ने यात्री को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरान ने यात्री को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Fri, 06 Nov 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना से बस में सवार होकर कंडीसौड़ के खांड गांव में स्थित अपने घर आ रहे एक युवक को जहरखुरान ने प्रसाद में जहर खिलाकर लूट लिया। घटना का पता चलने पर परिजन उसे हरिद्वार अस्पताल से घर लाए।
विज्ञापन
खांड गांव निवासी सुरेंद्र सिंह कुमाईं ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह लुधियाना में नौकरी करता है। बुधवार रात को वह घर आ रहा था, खतौली के पास किसी ने उसे प्रसाद खिलाया। इसके बाद वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
हरिद्वार में बस से नहीं उतरने पर चालक-परिचालक उसे अस्पताल ले गए। उसकी जेब में मिले मोबाइल नंबर पर परिजनों से संपर्क किया। युवक ने बताया कि उसकी जेब में रखे दस हजार रुपये और कपड़ों से भरा बैग गायब मिला।
विज्ञापन