{"_id":"6120fe678ebc3e799632124e","slug":"parking-is-hanging-in-balance-for-four-years-new-tehri-news-drn3880559165","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल से अधर में लटकी है पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल से अधर में लटकी है पार्किंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वदेश दर्शन योजना के तहत बौराड़ी में बनाई जा रही कार पार्किंग का निर्माण कार्य चार साल में भी पूरा नहीं हो पाया है, जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। योजना के तहत यूपी निर्माण निगम ने वर्ष 2017 से पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू किया था, लेकिन लंबे समय बाद भी लोगों को कार पार्किंग की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
जिला मुख्यालय स्थित बौराड़ी कार पार्किंग की समस्या बनी हुई है। लोगों को सड़क किनारे ही वाहन पार्क करने पड़ रहे हैं, जिससे पुलिस भी आए दिन सड़क किनारे खड़ी कारों का चालान करती रही है। वर्ष 2015-16 में केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत बौराड़ी में बस अड्डे वाली रोड पर लगभग 50 कार पार्क करने की क्षमता की पार्किंग की स्वीकृति मिली, जिस पर 2017 में साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से तीन मंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। लेकिन काफी लंबा समय बीतने पर भी लोगों को पार्किंग की सुविधा नहीं मिल रही है।
बौराड़ी में कार पार्किंग का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। ऊपरी मंजिल में पानी रुकने पर कंक्रीट की फिलिंग कराई जा रही है। बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर दिया गया है। सभी काम फाइनल होने पर पर्यटन विकास परिषद को रिपोर्ट दी जाएगी। उसके बाद ही संचालन की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
-एसएस यादव, जिला पर्यटन अधिकारी टिहरी।