फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Parents protested against the cluster school scheme

Tehri News: क्लस्टर विद्यालय योजना पर अभिभावकों ने जताया विरोध

Wed, 09 Jul 2025 05:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 09 Jul 2025 05:20 PM IST
विज्ञापन
Parents protested against the cluster school scheme
अभिभावक बोले, इंटर कॉलेज मोलधार का विलय नहीं स्वीकार, आंदोलन की दी चेतावनी
विज्ञापन

नई टिहरी। जिला मुख्यालय नई टिहरी के राजकीय इंटर कॉलेज मोलधार, बालिका हाईस्कूल जे. ब्लॉक और राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बौराड़ी में क्लस्टर विद्यालय के रूप में विलय करने के निर्णय पर विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। राजकीय इंटर कॉलेज मोलधार के अभिभावकों ने फैसले को छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया है।
बुधवार को इंटर कॉलेज मोलधार में अभिभावक-शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्लस्टर विद्यालय योजना के तहत स्कूलों के एकीकरण पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता क्लस्टर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य श्वेता भद्री ने की। उन्होंने योजना के संभावित लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि एकीकृत विद्यालय में छात्रों को विषयवार सभी शिक्षक उपलब्ध होंगे जिससे शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार होगा। इसके अलावा भौतिक संसाधनों और सुविधाओं में भी वृद्धि की जा सकेगी।
विज्ञापन

बैठक में अभिभावकों ने इस फैसले का कड़ा विरोध किया। उनका कहना था कि राजकीय इंटर कॉलेज मोलधार क्षेत्र का सबसे पुराना विद्यालय है। विद्यालय में पर्याप्त शिक्षक और संसाधन उपलब्ध हैं। अभिभावकों ने चेतावनी दी कि यदि विद्यालय का विलय जबरन किया गया तो वे अपने बच्चों का प्रवेश दूसरी जगह करा देंगे। बैठक में अभिभावक संघ की अध्यक्ष नीलू विश्वकर्मा, प्रधानाचार्य विजय सिंह कैंतुरा, जोगिया देवी, रजनी, पूनम, नंद किशोर, बबीता, प्रताप सिंह पुंडीर, देवेंद्र सिंह, रमा रतूड़ी, गीता मस्तवाल, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed