{"_id":"582c90844f1c1b59368ff9a3","slug":"one-killed-in-truck-crash-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ नई टिहरी
Updated Wed, 16 Nov 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Accident
यहां बगरधार के पास ट्रक के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और चालक सहित दो लोग घायल हो गए। थाना पुलिस ने घायलों को श्रीदेव सुमन चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मोहम्मद अकरम ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे ऋषिकेश से हिंडोलाखाल की तरफ जा रहा खाली ट्रक बगरधार के पास अनियंत्रित होकर ढाई सौ मीटर नीचे लिंक रोड पर जा गिरा। हादसे में ट्रक में सवार धूम सिंह नेगी (50) पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम खेड़ाधार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धनवीर पुंडीर (30) पुत्र बचन सिंह निवासी डागर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
ट्रक चालक सोबन सिंह (32) पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम खेड़ा को मामूली चोटें आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया। पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत और पूर्व प्रमुख वीरेंद्र सिंह कंडारी ने अस्पताल में घायलों का हालचाल पूछा।
विज्ञापन