फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   One found Corona positive in Tehri

टिहरी में एक मिला कोरोना पॉजिटिव

Fri, 10 Jul 2020 09:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
One found Corona positive in Tehri
टिहरी जिले में शुक्रवार को एक नया कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। युवक सऊदी अरब से लौटा था। वहीं बीरोंखाल में गाजियाबाद से लौटी 28 वर्षीय महिला संक्रमित मिली। दोनों को आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

टिहरी में एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार को एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। चंबा ब्लॉक क्षेत्र का निवासी युवक कुछ दिन पहले सऊदी अरब से जिले में लौटा था और संस्थागत क्वारंटीन था। अभी भी 209 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब जिले में कोरोना संक्रमण के सात एक्टिव केस रह गए हैं।
विज्ञापन

वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल के प्रभारी डॉ. शैलेंद्र रावत ने बताया कि बीरोंखाल क्षेत्र में 26 जून को गाजियाबाद से एक महिला अपने दो बच्चों के साथ गांव आई थी और होम क्वारंटीन थी। रेड जोन से आने के कारण उसका व बच्चों का सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा गया था। शुक्रवार को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि दोनों बच्चे नेगेटिव आए हैं। महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसे गांव के प्राथमिक विद्यालय में आइसोलेट किया गया है जबकि उसके सीधे संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होटलों में ठहरने के लिए दिखानी होगी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट
छावनी क्षेत्र में रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक घूमने पर रहेगा प्रतिबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
लैंसडौन। कैंट बोर्ड की ओर से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अनलॉक 2 के तहत गाइडलाइन जारी कर दी गई है। अब लैंसडौन के होटलों में रुकने के लिए पर्यटकों को अधिकृत लैब की 72 घंटे पूर्व की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। साथ ही नौ बजे से सुबह सात बजे तक कैंट बोर्ड क्षेत्र में घूमने पर प्रतिबंध रहेगा।
कैंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी भूपति रोहित ने बताया कि कोरोना कोविड-19 से बचाव के लिए सभी पर्यटक स्थल, सिनेमा हॉल, व्यायाम शाला, तैराकी पूल, मनोरंजन पार्क, बार, प्रेक्षागृह, असेंबली हॉल आदि अग्रिम आदेशों तक बंद रखे जाएंगे। वहीं सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक, खेल, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, मनोरंजक कार्यकर्मों सहित अधिक संख्या में एकत्रीकरण अग्रिम आदेशों तक प्रतिबंधित रखा गया है। अन्य राज्यों से छावनी क्षेत्र में आने वाले लोगों को राज्य सरकार द्वारा जारी वेबसाइट पर पंजीकरण और आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि छावनी क्षेत्र के सभी होटल और होम स्टे सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक खुले रहेंगे।

मृत महिला की जांच रिपोर्ट नेगेटिव
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में दो दिन पूर्व मृत महिला की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आठ जुलाई की रात मेडिकल कॉलेज के कोविड संदिग्ध आईसीयू वार्ड में भर्ती कोट ब्लॉक निवासी 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। महिला को सांस लेने में दिक्कत थी। 30 जून को दिल्ली से आने की वजह से कोरोना जांच के लिए उसका सैंपल लिया गया था। शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई। बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. सतीश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed