फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Om Bagri of Jawahar Navodaya top in Tehri district

टिहरी जिले में जवाहर नवोदय के ओम बागड़ी ने किया टॉप

Wed, 15 Jul 2020 11:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Om Bagri of Jawahar Navodaya top in Tehri district
ओम बागड़ी, जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल, 96.4 प्रतिशत। - फोटो : NEW TEHRI
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं की परीक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल, न्यू टिहरी इंटरनेशनल स्कूल और सेंट ऐंथनी पब्लिक स्कूल नई टिहरी के छात्र-छात्राओं ने परचम लहराया। जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल के छात्र ओम बागड़ी ने 96.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप किया। एनटीआईएस नई टिहरी के दीपांशु भद्री 96.2 प्रतिशत के साथ द्वितीय और जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल की छात्रा शिवानी रावत 96 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय रही।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल के प्राचार्य आदेश कुमार शर्मा ने बताया कि ओम बागड़ी ने 96.4 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल टॉप किया है। शिवानी रावत ने 96 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय रही। एनटीआईएस स्कूल की प्रबंधक शालिनी जॉली, संजय जौली ने बताया कि दीपांशु भद्री ने 96.2 प्रतिशत के साथ स्कूल टॉप किया है, जबकि सुशांत भंडारी ने 95.4, रजत कुमाईं 94.6, गौरव भट्ट 93.8 अंक प्राप्त किए। सेंट ऐंथनी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य गौतम बिष्ट, उप प्रधानाचार्य अनिल सेमल्टी ने बताया कि कृतिका डोभाल ने 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया है।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय सौड़खांड प्रतापनगर के प्राचार्य प्रदीप थपलियाल ने बताया कि नमस्वी ने 93.4 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के प्राचार्य एसएस जयाड़ा ने बताया अंजली बिजल्वाण ने 89.2 फीसदी अंकों के साथ स्कूल टॉप किया। सुहानी और सुरभि ने 87 प्रतिशत अंक हासिल किए। मॉर्डन स्कॉलर्स एकेडमी चंबा के प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि छात्रा श्रुति नेगी ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त स्कूल टॉप किया। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय जाजल के प्राचार्य डा. गीताराम नौटियाल ने बताया कि अक्षत चमोली ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed