{"_id":"5ee10d6f8ebc3e43272db7ab","slug":"now-you-can-deposit-electricity-bill-at-home-new-tehri-news-drn3467335140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर पर ही कर सकेंगे बिजली का बिल जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर पर ही कर सकेंगे बिजली का बिल जमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। कोरोना संक्रमणकाल में अब उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के लिए विद्युत स्टेशन/कलेक्शन प्वाइंट जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर बैठे ही उपभोक्ता डेबिट/क्रेडिट कार्ड से बिजली के बिल का भुगतान जमा कर सकते हैं। स्वैप मशीन लेकर ऊर्जा निगम कर्मचारी उपभोक्ताओं के घर पर आएंगे। मीटर रीडिंग के उपरांत कर्मचारी उपभोक्ता को बिल देगा और उपभोक्ता ऑन स्पॅाट अपनी सुविधानुसार भुगतान कर सकेगा।
उत्तराखंड पॉवर कारपोरेशन टिहरी जिले में जल्द ही मोबाइल बिलिंग प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इस कार्य को पहले मार्च-अप्रैल में शुरू किया जाना था, लेकिन लॉकडाउन के चलते अब मोबाइल बिलिंग का कार्य जुलाई में शुरू किया जा रहा है। ऊर्जा निगम के ईई राकेश कुमार ने बताया कि पहले चरण में जिले के पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में स्पॉट बिल भुगतान जमा करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके लिए विभाग को 60 स्वैप मशीनें मिल चुकी है। जिले में लगभग एक लाख विद्युत उपभोक्ता हैं, जिन्हें घर बैठे स्वैप मशीन से बिल जमा करने की सुविधा मिलेगी।