{"_id":"670681d922de4e14c9029348","slug":"now-liquor-will-not-be-served-even-in-dingaon-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-109170-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: अब दीनगांव में भी नहीं परोसी जाएगी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: अब दीनगांव में भी नहीं परोसी जाएगी शराब
Wed, 09 Oct 2024 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Wed, 09 Oct 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लाक में उपली रमोली के दीनगांव में हुई ग्रामीणों की बैठक में शादी व अन्य सार्वजनिक कार्यक्रम में कॉकटेल पार्टी पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव के आसपास कोई शराब बेचता हुआ पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को दीनगांव में प्रधान नरेंद्र सिंह कैंतुरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में गांव में लगातार बढ़ रहे शराब के प्रचलन पर चिंता व्यक्त की गई। ग्रामीणों ने शराबखोरी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। गांव के युवक मंगल दल और महिला मंगल दल के साथ ग्रामीणों के बीच हुई चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि अब गांव में कोई भी व्यक्ति विवाह समारोह के मेहंदी रस्म, चूड़ाक्रम संस्कार और अन्य किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शराब नहीं परोसेगा।
कोई भी व्यक्ति चोरी-छिपे कॉकटेल पार्टी कराते हुए पकड़ा गया, तो उस पर 50 हजार रुपये का नकद जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही उसका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। बैठक में गांव में अवैध शराब की बिक्री पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। कभी कोई व्यक्ति शराब पीकर हंगामा करता है, तो उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में तय किया गया कि गांव में सड़क किनारे स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर भी शराब बेचना पंचायत के फैसले के खिलाफ होगा। बैठक में युवक मंगल दल के अध्यक्ष यशवीर राणा, उपाध्यक्ष धनपाल कैंतुरा, दिनेश कैंतुरा, विशन सिंह कैंतुरा, सावन सिंह चौहान, महावीर सिंह राणा, विजेंद्र राणा, प्रताप सिंह राणा, राजेंद्र चौहान और किशन सिंह राणा आदि मौजूद थे।