फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Now caste, permanent certificates will be made in the schools of the students

Tehri News: अब छात्रों के स्कूलों में ही बनेंगे जाति, स्थायी प्रमाणपत्र

Mon, 26 Dec 2022 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Now caste, permanent certificates will be made in the schools of the students
जिला प्रशासन की ओर से शुरू किए गए ‘अपणु स्कूल अपणु प्रमाण’ कार्यक्रम की समीक्षा की गई। सीडीओ मनीष कुमार ने कहा कि जिले में 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को जाति, स्थायी और पर्वतीय क्षेत्र प्रमाणपत्र स्कूल में ही दिए जाने हैं। सभी एसडीएम को इसके लिए रोस्टर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में सीडीओ ने कहा कि ‘अपणु स्कूल अपणु प्रमाण’ एक नया प्रयास किया गया है। कार्यक्रम के तहत छात्रों को आय, जाति, स्थायी निवास और पर्वतीय प्रमाण पत्र स्कूलों में ही निर्गत किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टिहरी डीएम डॉ. सौरभ गहरवार के इस प्रयास की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी आईएएस वीक में खूब प्रशंसा करते हुए अन्य जिलों को भी इसका अनुसरण करने को कहा था। सीडीओ ने सभी बीईओ से कहा है कि अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों की रिपोर्ट वहां के एसडीएम को उपलब्ध कराएं। इसमें वित्त पोषित स्कूल भी शामिल हैं।
विज्ञापन

बीडीओ और वीपीडीओ को भी इसका प्रसार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन स्तर से इसकी नियमित समीक्षा की जाएगी। डीईओ वीके ढौंडियाल ने बताया कि 1 से 14 जनवरी तक स्कूलों में शरदकालीन अवकाश है। ऐसे में रोस्टर स्कूल खुलने के बाद तैयार किया जाएगा। इस मौके पर एडीएम रामजी शरण शर्मा, एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान, केएन गोस्वामी, देवेंद्र सिंह नेगी, तहसीलदार सुनील राज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed