फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Notice to four candidates for not matching of income-expenditure

आय-व्यय का मिलान नहीं कराने पर चार प्रत्याशियों को नोटिस

Thu, 03 Feb 2022 07:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 07:48 PM IST
विज्ञापन
Notice to four candidates for not matching of income-expenditure
विधानसभा चुनाव में धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने वाले चार पार्टियों के प्रत्याशियों की ओर से आय-व्यय रजिस्टरों का मिलान परीक्षण बैठक में उपस्थित नहीं होने पर रिटर्निंग आफिसर ने उन्हें नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण देने को कहा है। बताया गया कि दो फरवरी को विकास भवन सभागार में राजनीतिक पार्टियों के अभ्यर्थियों के आय-व्यय रजिस्टरों का मिलान परीक्षण बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे चार पार्टियों के अभ्यर्थी शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर लक्ष्मीराज चौहान ने चार प्रत्याशियों को नोटिस भेजकर उनका स्पष्टीकरण तलब किया है। बताया गया कि बैठक में अनुपस्थित रहने पर उत्तराखंड क्रांति दल की उषा पंवार, आम आदमी पार्टी से अमेंद्र बिष्ट, उत्तराखंड जनएकता पार्टी के जय नारायण और निर्दलीय प्रत्याशी गौरव तिवारी को नोटिस भेजा गया है। उधर, उत्तरकाशी में व्यय प्रेक्षक विश्वास एस मुंडे ने जिले की तीन सीटों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के व्यय लेखा पंजिका एवं व्यय निरीक्षण टीम की व्यय लेखा पंजिका की जांच की। इस दौरान उन्होंने व्यय लेखा पंजिका को सही ढंग से व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed