{"_id":"574c867c4f1c1b0e76108dd4","slug":"not-improved-the-situation-in-the-affected-area-three-days-after-disaster","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रभावित क्षेत्र में तीन दिन बाद भी नहीं सुधरे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रभावित क्षेत्र में तीन दिन बाद भी नहीं सुधरे हालात
अमर उजाला/घनसाली (टिहरी)।
Updated Mon, 30 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दैवी आपदा प्रभावित गांवों में तीन दिन बाद भी पेयजल, विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रौसाल गदेरे में आई बाढ़ से घनसाली बाजार के लिए बनाई गई रानीगढ़ पेयजल योजना ध्वस्त होने से बाजार में पेयजल संकट गहरा गया है। हालांकि जल संस्थान टैंकरों से आपूर्ति कर रहा है, लेकिन टैंकर हर जगह नहीं पहुंच पा रहा है।
शनिवार 28 मई को बालगंगा घाटी में मची तबाही से लोगों के मकान, खेत, पेयजल और विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थी, लेकिन तीन दिन बाद भी यह सेवाएं बहाल नहीं हो पाई है। जिससे आपदा पीड़ितों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। कोठियाड़ा, गनगर, सेंदुल, सिल्यारा, केमरा की पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। घनसाली बाजार की रानीगढ़ पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे बाजार में तीन दिनों से आपूर्ति नहीं हो पाई है। जल संस्थान ने टैंकरों से आपूर्ति तो शुरू की है, लेकिन टैंकर मुख्य सड़क तक जा पा रहा है। जिससे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। जल संस्थान के ईई एसपी सेमवाल ने कहा कि रानीगढ़ योजना एक जगह टूटी है, उसकी मरम्मत शुरू की गई है। प्रभावित गांवों की योजना ठीक करने के लिए फिटर लगाए गए हैं।