फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   not getting the benefits of Kangra Electricity Sub Station

Tehri News: उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा कांगड़ा विद्युत सब स्टेशन का लाभ

Thu, 30 Nov 2023 12:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
not getting the benefits of Kangra Electricity Sub Station
बालगंगा घाटी के बासर, थाती, आरगड़, गोनगढ़, केमर, अपर केमर क्षेत्र के गांवों में लोगों को लो-वोल्टेज की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। इसका प्रमुख कारण चमियाला के कांगड़ा में बने विद्युत सब स्टेशन को 33 केवी विद्युत लाइन से न जोड़ना बताया जा रहा है।
विज्ञापन




भिलंगना ब्लॉक के बालगंगा क्षेत्र के गांवों में नियमित बिजली की आपूर्ति करने के लिए चमियाला के कांगड़ा में 2019 में 33 केवी विद्युत सब स्टेशन का निर्माण किया गया था। स्टेशन से बासर, थाती, आरगड़, गोनगढ़, केमर, अपर केमर क्षेत्र के गांवों में बिजली की आपूर्ति होनी थी लेकिन सब स्टेशन को अभी तक 33 केवी से नहीं जोड़ा गया है।
विज्ञापन


11 केवी के फीडर से ही क्षेत्र के गांवों में बिजली की सप्लाई की जा रही है जिससे बालगंगा घाटी के गांवों में अक्सर लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। ऊर्जा निगम के ईई अमित आनंद ने बताया कि कांगड़ा सब स्टेशन को 33 केवी से जोड़ने के लिए गुनसोला हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट से बात की जा रही है। पावर प्रोजेक्ट की 33 केवी लाइन सब स्टेशन से होकर गुजरती है। पावर प्रोजेक्ट के साथ एमओयू हस्ताक्षर होने के बाद सब स्टेशन को 33 केवी से जोड़ दिया जाएगा। यदि किसी गांव में लो-वोल्टेज की समस्या है तो ग्राम प्रधान या उपभोक्ता को लिखित में शिकायत दर्ज करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed