{"_id":"5fa190f48ebc3e276d6bb20b","slug":"no-internet-connectivity-in-tehsil-and-block-new-tehri-news-drn3609968112","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील व ब्लॉक में इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील व ब्लॉक में इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं
विज्ञापन
प्रतापनगर क्षेत्र में बीएसएनएल की संचार सेवा सुविधा कम मुसीबत अधिक बन गई है। पिछले 15 दिन से तहसील और ब्लॉक मुख्यालय में इंटरनेट कनेक्टिविटी न होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाति, आय, स्थायी प्रमाणपत्र बनाने के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। ब्लॉक से मनरेगा कार्यों का भुगतान नहीं हो पा रहा है।
प्रवक्ता और एलटी पदों के लिए इन दिनों आवेदन पत्र भरे जा रहा रहे हैं। आवेदन पत्र भरने के लिए अभ्यर्थियों को जाति, आय, स्थायी प्रमाणपत्र की आवश्यकता है। प्रमाणपत्र बनाने के लिए आवेदक प्रतापनगर ब्लॉक मुख्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन इंटरनेट कनेक्टिविटी न होने के कारण प्रमाणपत्र निर्धारित समय पर नहीं बन पा रहे है। क्षेत्र के राम प्रकाश नौटियाल, दिनेश बिष्ट ने बताया कि पिछड़ा वर्ग जाति प्रमाणपत्र बनाने के लिए उन्होंने आवेदन किया था। तीन दिन से वह तहसील जा रहे हैं, लेकिन इंटरनेट कनेक्टिविटी न होने के कारण उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है। यही स्थिति प्रतापनगर ब्लॉक मुख्यालय में भी बनी हुई है। कनेक्टिविटी न होने के कारण मनरेगा कार्यों का भुगतान श्रमिकों के खाते में ऑन लाइन जमा नहीं हो पा रहा है।
ब्लॅाक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला ने बीएसएनएल के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर ब्लॉक मुख्यालय में संचार व्यवस्था को तत्काल चाक-चौबंद बनाने को कहा है। एसडीएम रजा अब्बास ने बताया कि तहसील में इंटरनेट की कनेक्टिविटी न होने के संबंध में विभाग को अवगत कराया जा चुका है। व्यवस्था में सुधार लाने के लिए बीएसएनएल को निर्देश दिए गए हैं। इस बाबत बीएसएनएल के उप महाप्रबंधक बीएस नेगी ने बताया कि ओएफसी लाइन में तकनीकी फाल्ट आने के कारण यह दिक्कत आ रही है। दो दिन से विभाग की टीम फाल्ट को ठीक करने में जुटी हुए है।