फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Nishant won the badminton competition, while Anuj and Komal won the race.

Tehri News: बैडमिंटन में निशांत, दौड़ में अनुज और कोमल रहे अव्वल

Wed, 26 Nov 2025 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 26 Nov 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
Nishant won the badminton competition, while Anuj and Komal won the race.
खाड़ी महाविद्यालय की दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी की दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन बैडमिंटन में निशांत, 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अनुज, बालिका वर्ग में कोमल पहले स्थान पर रही। प्राचार्य प्रो़ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

महाविद्यालय खाड़ी की वार्षिक आंतरिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य शीशपाल सजवाण ने किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अहम हिस्सा हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से खेल प्रतियोगिता में जरूर प्रतिभाग करने को कहा। खेल प्रभारी डॉ़ संगीता जोशी ने बताया कि वार्षिक खेलकूद बैडमिंटन प्रतियोगिता में विपिन, अभिषेक, 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में मीनाक्षी, प्रीति,बालक में आयुष और निशांत क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

गोला फेंक बालिका वर्ग में उर्मिला, मनीक्षी, निधि, बालक में हिमांशु, निशांत, आर्यन, चक्का फेंक बालिका में मीनाक्षी, निधि, उर्मिला, बालक में निशांत, अनुज, सिद्धांत ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक के बालिका वर्ग रंजना, मेघा, कोमल, बालक वर्ग में सिद्धांत, हिमांशु, कृष ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर डॉ़ सीमा पांडेय, डॉ़ शन्नोवर, डॉ़ ईरा सिंह, भूपेंद्र सिंह सैनी, हरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed