फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   NH Srinagar's preparations were washed away by the very first monsoon shower.

Tehri News: मानसून की पहली ही बौछार में ही बह गई एनएच श्रीनगर की तैयारी

Sat, 30 May 2026 05:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 30 May 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
NH Srinagar's preparations were washed away by the very first monsoon shower.
नई टिहरी-भागीरथीपुरम मार्ग पर बंद नालियां बढ़ा रही है लोगों की मुसीबत
विज्ञापन

सड़क पर जमा हो रहा मलबा का ढेर, बंद नालियों से सड़क और पुश्ते हो रहे कमजोर
नई टिहरी। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर की लापरवाही नई टिहरी-भागीरथीपुरम मोटर मार्ग की व्यवस्थाओं पर भारी पड़ रही है। सड़क किनारे बनी नालियों की सफाई नहीं होने से बारिश का पानी मुसीबत बनता जा रहा है। जगह-जगह नालियां बंद होने से बारिश का पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क किनारे स्थित घरों और दुकानों में पानी घुस रहा है।
नई टिहरी से भागीरथीपुरम तक लगभग 15 किमी इस मोटर मार्ग पर बारिश के पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। नई टिहरी से भागीरथीपुरम तक कई स्थानों पर नालियों में मलबा और गाद जमा होने से बारिश का पानी सड़क पर उतर रहा है। ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त नहीं होने के कारण जगह-जगह जमा होकर मलबा साथ ला रहा है। इससे सड़क पर कीचड़ और मलबा फैलने से वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पागरखाल और चौकलियाचैक में गदेरों से आया मलबा सड़क पर जमा पड़ा है। जिससे सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात शुरू होने से पहले यदि नालियों की सफाई कर ली जाती तो ऐसी नौबत नहीं आती। अब बारिश का पानी नालियों से निकासी न मिलने पर सीधे सड़क पर बह रहा है, जिससे सड़क के किनारे बने पुश्ते और सुरक्षा दीवारें भी कमजोर पड़ने लगी है। सड़क किनारे जमा मलबे के कारण संकरी हो रही सड़क पर वाहनों की आवाजाही जोखिमभरी होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नई टिहरी-भागीरथीपुरम मोटर मार्ग पर बंद नालियों की जल्द सफाई कराई जाएगी। जहां नालियां क्षतिग्रस्त हैं वहां मरम्मत कार्य भी शुरू किया जाएगा ताकि बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था सुचारु हो सके।
- राजवीर सिंह चौहान, ईई, राजमार्ग खंड श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed