फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Newly elected office bearers of ex-servicemen organization took oath

Tehri News: पूर्व सैनिक संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Sun, 03 Nov 2024 05:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 03 Nov 2024 05:25 PM IST
विज्ञापन
Newly elected office bearers of ex-servicemen organization took oath
चंबा (टिहरी)। पूर्व सैनिक संगठन टिहरी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का रविवार को यहां शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। मेजर जनरल (सेनि) मोहनलाल असवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय रावत,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, महामंत्री कृष्ण चंद्र ममगाईं, सचिव महिपाल सिंह सजवाण, संरक्षक देव सिंह पुंडीर, कोषाध्यक्ष शंकर लाल कोठारी, प्रचार मंत्री भूपेंद्र धनोला, संयोजक विक्रम सिंह रावत, प्रवक्ता गबर सिंह नेगी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

संगठन के पूर्व अध्यक्ष देव सिंह पुंडीर ने संगठन के कार्यों की जानकारी दी। कहा कि संगठन का विस्तार किया गया है और इसमें अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों को जोड़ा गया है। कहा कि जिन उद्देश्यों को लेकर संगठन का गठन किया गया भविष्य में भी इस आधार पर संगठन काम करता रहेगा। इस मौके पर ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय मैठाणी, पूर्व प्रधान सत्यपाल सिंह, बिजेंद्र राणा, चंद्रशेखर तिवाड़ी, संगठन के पूर्व अध्यक्ष इंद्र सिंह नेगी, आनंद सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

जारी-गंगादत्त थपलियाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed