{"_id":"66f9391e921d73fcb60e1969","slug":"naib-tehsildar-reached-the-liquor-shop-as-a-customer-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-109003-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: ग्राहक बनकर शराब के ठेके पर पहुंचे नायब तहसीलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: ग्राहक बनकर शराब के ठेके पर पहुंचे नायब तहसीलदार
Sun, 29 Sep 2024 04:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 29 Sep 2024 04:55 PM IST
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। चमियाला में अंग्रेजी शराब की दुकान में ओवर रेटिंग की शिकायत मिलने पर बालगंगा के नायब तहसीलदार ग्राहक बनकर ठेके पर पहुंचे, तो सेल्समैन ने 20 रुपये की ओवर रेटिंग कर दी। बाद में अंग्रेजी शराब दुकान का निरीक्षण करने पर नायाब तहसीलदार को सीसीटीवी कैमरे और बिलिंग मशीन खराब मिली। जिला आबकारी अधिकारी का कहना है कि नायब तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर दुकान स्वामी पर 50 हजार का अर्थदंड वसूलने की कार्रवाई की जा रही है।
तहसील प्रशासन को चमियाला अंग्रेजी शराब की दुकान में पिछले कई दिनों से ओवर रेटिंग की लगातार शिकायत मिल रही थी। प्रशासन के निर्देश पर शनिवार शाम को बालगंगा के नायब तहसीलदार विरम सिंह पंवार ग्राहक बनकर शराब खरीदने ठेके पर पहुंचे। उन्होंने काउंटर पर बैठे सेल्समैन से शराब खरीदी। सेल्समैन ने 360 रुपये मांगे, जबकि उस पर कीमत 340 रुपये थी। बाद में नायब तहसीलदार ने अंदर जाकर शराब की दुकान का निरीक्षण किया।
नायब तहसीलदार ने बताया कि शराब की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे, बिलिंग मशीन खराब मिली। उन्होंने बताया कि लोगों की शिकायत पर दुकान में ओवर रेटिंग की शिकायत सही मिली है, जिसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जा रही है।
विज्ञापन
चमियाला अंग्रेजी शराब की दुकान में ओवर रेटिंग की शिकायत जांच में सही पाई गई। आबकारी विभाग को अधिक मूल्य वसूलने को लेकर रिपोर्ट भेजी गयी है। जल्द ही करवाई की जाएगी।
-अपूर्वां सिंह, एसडीएम घनसाली
अंग्रेजी शराब की दुकानों में निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर शराब बेचना नियम विरुद्ध है। चमियाला अंग्रेजी शराब की दुकान में ओवर रेटिंग की रिपोर्ट मिलने पर दुकान स्वामी के खिलाफ कार्रवाई कर 50 हजार का अर्थदंड वसूल किया जाएगा।
- लक्ष्मण सिंह बिष्ट, जिला आबकारी अधिकारी टिहरी