{"_id":"9d187c1bca94b8246ab0fa5c1fafb70e","slug":"mysterious-death-of-inspector-s-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर की पत्नी की संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर की पत्नी की संदिग्ध मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2015 05:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा पुलिस लाइन में कार्यरत रिजर्व इंस्पेक्टर (आरआई) महेश चंद्रा की पत्नी नीता चंद्रा (35) की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए नरेंद्रनर संयुक्त चिकित्सालय में रखा गया है।
चंबा आरटीसी में कार्यरत आरआई ने बताया कि बृहस्पतिवार सायं पौने चार बजे वह डियूटी से घर गए तो नीता ने यह कहकर झगड़ा शुरू कर दिया कि वह उनका ध्यान नहीं रखते हैं। थोड़ी देर बाद वह दूसरे कमरे में चली गई।
काफी देर बाद जब उसकी कोई आवाज नहीं आई तो कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई हरकत नहीं होने पर दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो वह रस्सी के सहारे पंखे की कुंडी से झूल रही थी।
विज्ञापन
आनन-फानन में उसे नीचे उतार कर चंबा में एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने महिला की स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून के लिए रेफर कर दिया।
महिला को 108 सेवा से देहरादून ले जा रहे थे, कि खाड़ी जाजल के पास उसने दम तोड़ दिया। नरेंद्रनगर अस्पताल में चिकित्सकों ने मौत की पुष्टी की। बताया गया कि महिला के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे फांसी पर लटकने से पहले महिला के जहर पीने की संभावना भी जताई जा रही है।
वह अपने पीछे एक चार साल की बेटी और दो साल का बेटा छोड़ गई। मिसरवाला काशीपुर उधम सिंह नगर निवासी आरआई की चार माह पहले ही चंबा में पोस्टिंग हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर संयुक्त चिकित्सालय में पहुंचे सीओ राजन सिंह ने कहा कि घटना के बाबत आरआई से पूछताछ की जा रही है।