{"_id":"6a2ab4ee06a2c90a720137b4","slug":"municipality-to-construct-24-shops-at-chamba-taxi-parking-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-119452-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: चंबा टैक्सी पार्किंग में नगर पालिका करेगी 24 दुकानें का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: चंबा टैक्सी पार्किंग में नगर पालिका करेगी 24 दुकानें का निर्माण
Thu, 11 Jun 2026 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 11 Jun 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
नई टिहरी। चंबा नगर पालिका ने चंबा-नई टिहरी सड़क स्थित टैक्सी पार्किंग की छत पर 24 दुकानों के निर्माण की योजना को मंजूरी दे दी है। करीब 1.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना से स्थानीय लोगों को व्यवसाय के नए अवसर मिलेंगे और पालिका की आय में भी वृद्धि होगी। लंबे समय से प्रस्तावित यह योजना टैक्सी यूनियन और तकनीकी दिक्कतों के कारण अटकी हुई थी। योजना के तहत पहले टैक्सी स्टैंड पर छत डाली जाएगी, जिसके ऊपर एक समान आकार की 24 दुकानें बनाई जाएंगी। बाद में इन दुकानों को निर्धारित किराये पर स्थानीय लोगों को आवंटित किया जाएगा। परियोजना से टैक्सी चालकों को भी स्थायी और सुरक्षित पार्किंग सुविधा मिलेगी। साथ ही दुकानों के निर्माण के साथ एक हाईटेक सार्वजनिक शौचालय भी बनाया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। गौरतलब है कि 21 अगस्त 2023 को टैक्सी स्टैंड के पास हुए भारी भूस्खलन में चार लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई थी, कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए थे और पालिका का सार्वजनिक शौचालय भी पूरी तरह नष्ट हो गया था।
इनका क्या है, कहना-
टैक्सी स्टैंड के ऊपर दुकानों के निर्माण की डीपीआर तैयार करने के बाद पालिका प्रशासन की ओर से फाइल को तकनीकी स्वीकृति के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य की निविदाएं जारी की जाएगी।
प्रशांत कुमार चौधरी, ईओ नगर पालिका चंबा।
जारी-मुनेंद्र नेगी
विज्ञापन
इनका क्या है, कहना-
टैक्सी स्टैंड के ऊपर दुकानों के निर्माण की डीपीआर तैयार करने के बाद पालिका प्रशासन की ओर से फाइल को तकनीकी स्वीकृति के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद कार्य की निविदाएं जारी की जाएगी।
विज्ञापन
प्रशांत कुमार चौधरी, ईओ नगर पालिका चंबा।
जारी-मुनेंद्र नेगी