फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Motorcyclist died after hitting a truck.

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 03 Mar 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
ब्यूरो/ अमर उजाला, घनसाली (टिहरी) Updated Fri, 03 Mar 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
Motorcyclist died after hitting a truck.
accident - फोटो : graphic

चमियाला से घनसाली के ओर तेज गति से आ रहे ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


शुक्रवार देर रात चमियाला से लीसा लेकर आ रहे ट्रक ने शिशु मंदिर के पास बाइक से घनसाली बाजार की ओर आ रहे मनोज सहकारी (18) पुत्र विनय सहकारी को टक्कर मार दी, जिससे युवक ट्रक के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक घर का अकेला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी ट्रक चालक राकेश कुमार पुत्र छोटे लाल हाल निवासी चीनी गोदाम ढालवाला को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष किशन टम्टा ने बताया कि आरोपी चालक घटना स्थल से भाग गया था, लेकिन पुलिस ने आरोपी को बैरियर के पास पकड़ लिया। बताया कि आरोपी के खिलाफ तेज गति से वाहन चलाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed