{"_id":"670bc51a3083dd356d0c9f8a","slug":"monkeys-are-ruining-the-hard-work-of-farmers-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-109222-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: काश्तकारों की मेहनत पर पानी फेर रहे बंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: काश्तकारों की मेहनत पर पानी फेर रहे बंदर
Sun, 13 Oct 2024 06:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 13 Oct 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लाॅक के थाती और बासर पट्टी में बंदरों ने काश्तकारों की परेशानी बढ़ा दी है। बंदरों के झुंड ग्रामीणों की मेहनत पर पानी फेर रहे हैं, जिससे किसानों को हताश और निराशा होना पड़ रहा है। बंदर ग्रामीणों के लिए भी खतरा बन रहे हैं। इससे परेशान ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों से निजात दिलाने की गुहार लगाई है।
थाती और बासर पट्टी के लोग खेतीबाड़ी से जुड़े हैं। ग्रामीण कड़ी मेहनत कर फसल उगाते हैं, लेकिन कुछ दिनों से क्षेत्र में बंदरों ने काश्तकारों की चिंता बढ़ा दी है। बंदर जहां खेतों में तैयार फसल को रौंद कर नुकसान पहुंचा रहे हैं, वहीं घर गांव में भी वे लोगों के लिए खतरा बन गए हैं।
क्षेत्र के सोहनलाल भट्ट, मनमोहन डिमरी, हिम्मत सिंह, राहुल बिष्ट, अखिलेश भट्ट और जयप्रकाश ने बताया कि बासर पट्टी के कुंडियाली, सौंला, विनयखाल, तिसरियाड़ा और डालगांव सहित कई गांवों में बंदर खेतों में तैयार फसल और पेड़ों पर लगे फलों को नष्ट कर रहे हैं। बंदरों से परेशान ग्रामीणों ने वन विभाग से कुछ उपाय करने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, चमियाला और घनसाली बाजार में तो बंदर घरों से सामान उठाकर ले जा रहे हैं। सब्जी विक्रेता भी खासे परेशान हैं। बंदरों को भगाने पर वह काटने को दौड़ रहे हैं। रेंजर प्रदीप चौहान ने कहा कि बंदरों को पकड़ने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। जहां ज्यादा शिकायत है, वहां पिंजरा लगाया जाएगा।