फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   MNREGA will store three crore 25 lakh liters of water

मनरेगा से होगा तीन करोड़ 25 लाख लीटर जल संचय

Tue, 07 Jul 2020 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
MNREGA will store three crore 25 lakh liters of water
कोरोना लॉकडाउन के कारण गांव लौटे प्रवासियों को रोजगार देने और जल संरक्षण के लिए ग्राम्य विकास विभाग ने मनरेगा में 39 करोड़ 27 लाख के बजट को और स्वीकृत कर दिया है। स्वीकृत प्लान से जिलेभर में जल संचय, उद्यानीकरण और वनीकरण से संबंधित कार्य करवाए जाएंगे। मनरेगा से तीन करोड़ 25 लाख लीटर जल संचय करने का लक्ष्य रखा गया है। विभाग ने ब्लॉकों को स्वीकृत कार्ययोजना के अनुसार कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के जाखणीधार, भिलंगना, कीर्तिनगर, चंबा, नरेंद्रनगर, प्रतापनगर, थौलधार, जौनपुर आदि ब्लॉकों के लिए 39 करोड़ 27 लाख का अतिरिक्त प्लान को मनरेगा से स्वीकृति दी गई है। प्लान तीन करोड़ 25 लाख लीटर जल संचय करने, 76 हेक्टेयर भूमि पर उद्यानीकरण, 46 हेक्टेयर पर वनीकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। 519 ग्राम पंचायतों में 1602 योजनाएं बनाई जाएगी। इस संबंध में जिला विकास अधिकारी आनंद सिंह भाकुनी का कहना है कि स्वीकृत कार्ययोजना पर जल्द कार्य शुरू करवाने के लिए बीडीओ को निर्देशित किया गया है, जिससे जल संरक्षण के साथ ही लोगों को रोजगार भी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed