जिला मुख्यालय से सटे पस्सी और ग्वाड़ गांव मोटर मार्ग से जुड़ गया है। दोनों गांव के सड़क से जुड़ने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलनी शुरू हो गई। तीन करोड़ की लागत से सवा पांच किमी ज्ञानसू-ग्वाड़-पस्सी-बुडोगी मोटर मार्ग का निर्माण पूरा हुआ।
मंगलवार को विधायक डा. धन सिंह नेगी ने नवनिर्मित मोटर मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें जिला मुख्यालय से सटे ग्वाड़, पस्सी गांव को भी मोटर मार्ग से नहीं जोड़ पाई है। प्रधान पस्सी सुरेश चंद्र, प्रधान बुडोगी सुलोचना चौहान ने मोटर मार्ग का निर्माण पूरा होने पर सरकार का आभार जताया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री बेबी असवाल, भाजपा मंडल महामंत्री भूपेंद्र चौहान, सरपंच हरि सिंह पुंडीर, गजेंद्र तोपवाल, गजेंद्र चौहान, किशोर सिंह नेगी, पंकज बरवाण, दिनेश चमोली, कपूर सिंह नेगी, करण डोभाल, गौरव डोभाल, दारा चौहान, दिनेश चमोली, तिलक राम चमोली, जगबीर रावत कमान सिंह नेगी, राकेश तोपवाल, रणवीर सरियाल आदि मौजूद थे।