फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   MLA honored Pradhan, Panchayat members

विधायक ने प्रधान, पंचायत सदस्यों को किया सम्मानित

Tue, 05 Oct 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
MLA honored Pradhan, Panchayat members
कोरोना संकट काल में महत्वपूर्ण कार्य करने वाले ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और आशा कार्यकर्ताओं को टिहरी विधायक डॉ. धन सिंह नेगी ने कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मानित किया। मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय टिपरी में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में विधायक धन सिंह नेगी ने टिहरी विधनसभा से जुड़े जाखणीधार के ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रशस्ति पत्र और बैग भेंट किए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार नौ हजार करोड़ की लागत से देहरादून से टिहरी झील तक सुरंग प्रस्तावित कर दी है। सुरंग बनने से देहरादून से टिहरी की दूरी 35 किमी रह जाएगी। पूर्व राज्यमंत्री बेबी असवाल, ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत भंडारी, ग्राम प्रधान नवाकोट भगवती प्रसाद रतूड़ी ने प्रधानों का मानदेय बढ़ाने और पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान करने पर विधायक नेगी का आभार जताया। विधायक ने कुम्हारधार की प्रधान सपना देवी, कोटी खास दीपिका देवी, पेटव सावित्री देवी, कंडियालगांव ममता देवी, परसारी सुमति रतूडी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रीना देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश चंद्र, शंभू शाह, बृहस्पति कुमाईं समेत कई लोगों को भाजपा में शामिल करवाया। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख आशाराम थपलियाल, जिला पंचायत सदस्य कृष्णा भट्ट, बीडीओ एसएस नेगी, प्रधान हर्षमणी सेमवाल, विनोद चमोली, त्रिलोक बिष्ट, सत्ये सिंह, जय सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed