{"_id":"19483fe0a70b535bee4b6c7c736cdef4","slug":"middle-school-upgraded-forgot-to-appoint-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल उच्चीकृत किए, शिक्षक भेजना भूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल उच्चीकृत किए, शिक्षक भेजना भूले
ब्यूरो, अमर उजाला, टिहरी
Updated Fri, 31 Jul 2015 02:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग ने मंजकोट और बांडा स्कूल को इंटरमीडिएट में उच्चीकृत तो कर दिया, लेकिन सालभर बाद भी शिक्षक नहीं भेजे।
विज्ञापन
शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मैंडखाल में सांकेतिक धरना देकर 15 अगस्त तक दोनों कालेजों में शिक्षक नहीं भेजने पर बेमियादी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
थौलधार ब्लॉक में हाईस्कूल मंजकोट और बांडा को पिछले वर्ष इंटरमीडिएट में उच्चीकृत किया था। अधिकारियों के शिक्षक भेजने के आश्वासन पर पिछले वर्ष 70 छात्रों ने जीआईसी मंजखेत और 75 छात्रों ने जीआईसी बांडा में 11वीं में प्रवेश लिया था, जो इस बार 12वीं में चले गए।
विज्ञापन
इस साल भी 95 छात्रों ने 11वीं में प्रवेश लिया है। मैंडखाल में सांकेतिक धरने पर बैठे प्रतिनिधियों ने कहा कि 15 अगस्त तक शिक्षक नहीं भेजे गए, तो बेमियादी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
धरना देने वालों में जिला पंचायत सदस्य देवेश्वरी जुयाल, विजय लक्ष्मी नौटियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य लता पडियार, प्रधान रेखा देवी, कुसुम नौटियाल, कला देवी, लाल सिंह, चिरंजी लाल भट्ट, जीतमणी और व्यापार मंडल अध्यक्ष बचन सिंह पडियार आदि शामिल थे। बीईओ चंडी प्रसाद रतूड़ी ने कहा कि शिक्षक नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है।