{"_id":"611a978e8ebc3e432a48f905","slug":"message-given-by-fit-india-hit-india-through-marathon-new-tehri-news-drn3876271199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन के जरिए फिट इंडिया, हिट इंडिया का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन के जरिए फिट इंडिया, हिट इंडिया का दिया संदेश
विज्ञापन
नई टिहरी में युवा मोर्चा की मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना करते प्रभारी मंत्री डा. हरक सिंह रावत।
- फोटो : NEW TEHRI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा युवा मोर्चा की ओर से जिलेभर में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दौड़ में शिरकत कर फिट इंडिया, हिट इंडिया का संदेश दिया।
जिला मुख्यालय में डाईजर से बौराड़ी तक आयोजित मैराथन दौड़ को प्रभारी मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने युवाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। विभागों में खाली पड़े पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। इस मौके पर विधायक डा. धन सिंह नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार, महामंत्री गोविंद रावत, डा. प्रमोद उनियाल, ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, पूर्व राज्यमंत्री रोशन लाल सेमवाल, बेबी असवाल, मनीष राणा, नरेश पंवार आदि मौजूद थे। वहीं घनसाली में विधायक शक्ति लाल शाह, थौलधार में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष सुभाष रमोला, प्रतापनगर में भाजपा के मंडल अध्यक्ष त्रिलोक रावत, हर्षमणी सेमवाल, चंद्रशेखर पैन्यूली, कांडीखाल में पूर्व राज्यमंत्री अतर सिंह तोमर, राजेंद्र नेगी कीर्तिनगर में विधायक विनोद कंडारी, नरेंद्रनगर में भाजपा जिला महामंत्री नलिन भट्ट, विपुल मैंदोली ने झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया। जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार ने कहा कि जिलेभर के सभी 23 मंडलों में मैराथन दौड़ आयोजित की गई।
ऊखीमठ में सौरभ रहे अव्वल
रुद्रप्रयाग/ऊखीमठ/जखोली। भारतीय जनता युवा मोर्चा के सहयोग से आयोजित मैराथन दौड़ में रुद्रप्रयाग व ऊखीमठ से 220 युवाओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर विजेताओं को नकद धनराशि व ट्राफी भेंटकर पुरस्कृत किया गया। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में पेट्रोल पंप से गुलाबराय मैदान तक आयोजित मैराथन दौड़ को जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह व भाजयुमो प्रदेश मंत्री सागर गोयल ने हरी झंडी दिखाई। उधर, ऊखीमठ में जग्गी बग्वान के सौरभ राणा ने प्रथम, डुंगूर गांव के विपिन ने द्वितीय व आयुष सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को क्रमश: 3100, 2100 व 1100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक आशा नौटियाल, पूर्व जिपं अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास डिमरी, लक्ष्मण कप्रवाण, विक्रांत खन्ना, पंकज कप्रवाण, डीएस रम्लवाण थे। उधर, सिद्वसौड़ मंडल में मैराथन दौड़ का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता वीर सिंह रावत ने किया।