फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Members raised questions on the functioning of CMO in the meeting

स्वरोजगार योजनाओं का मौके पर जाकर करेंगे सत्यापन : सोना

Fri, 06 Nov 2020 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Members raised questions on the functioning of CMO in the meeting
जिला पंचायत की त्रैमासिक बैठक में अध्यक्ष सोना सजवाण ने कहा कि कोविड-19 के दौरान गांव लौटे प्रवासियों को स्वरोजगार से जोडने के लिए कृषि, उद्यान और पशुपालन विभाग को जिला योजना से जो 20 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई है, वह स्वयं मौके पर जाकर उन योजनाओं का निरीक्षण करेंगी। सदस्यों की मांग पर डीएम ने लघु सिंचाई विभाग की योजनाओं की जांच के निर्देेश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सदस्यों ने सीएमओ डा. सुमन आर्य की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कहा कि सीएमओ किसी सदस्य का फोन भी रिसीव नहीं करती हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में सीएम से वार्ता की जाएगी। प्रतापनगर के प्रमुख प्रदीप रमोला ने डोबरा-चांठी पुल का नाम पूर्व विधायक स्व. फूल सिंह बिष्ट, बेलमती चौहान और कफ्फू चौहान में से किसी एक के नाम से रखने,और पुल के लोकार्पण शिलापट पर प्रतापनगर व थौलधार के ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्यों के नाम भी अंकित करने की मांग की। सदस्य जयवीर रावत ने प्रोबेशन कार्यालय को नई टिहरी शिफ्ट करने, रेखा असवाल ने सेरा-मोहल्या मार्ग से क्षतिग्रस्त गूलों की मरम्मत करने की मांग की। सदस्य रघुवीर सजवाण ने कहा कि भिलंगना ब्लाक में लघु सिंचाई विभाग की हाईड्रम योजनाएं धरातल नहीं दिख रही हैं। इस पर डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने सीडीओ की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया। बैठक में उपाध्यक्ष भोला परमार, सीडीओ अभिषेक रूहेला, एएमए संजय खंडूडी, अमेंद्र बिष्ट, हितेश चौहान, सतेंद्र धनोला,विनोद लाल, नीलम बिष्ट, बलवंत रावत, सोना नौटियाल, सुनीता भुजवाण आदि सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed