{"_id":"58c9653d4f1c1b250832a487","slug":"max-collapses-in-ditch-two-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्स खाई में गिरी, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्स खाई में गिरी, दो की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी)
Updated Wed, 15 Mar 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश-चंबा-धरासू हाईवे पर बुधवार को मैक्स के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मृतक रुड़की के रहने वाले थे। दोनों लोग मावा बेचने के लिए उत्तरकाशी जा रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम ऋषिकेश से उत्तरकाशी की ओर जा रही मैक्स चंबा से 65 किमी आगे ढिक्यारा के समीप अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर नायब तहसीलदार सुुंदर लाल लेखवार और अन्य राजस्व कर्मी दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। दुर्घटना में वाहन सवार मलखान (46) पुत्र मौलहड, नसीम (44) निवासी दौलतपुर रुड़की की मौके पर ही मौत हो गई। राजस्व पुलिस ने दुर्घटना स्थल पर मिली आईडी के आधार पर मृतकों की शिनाख्त की है। बताया गया है कि ये दोनों लोग मावा बेचने के लिए उत्तरकाशी जा रहे थे।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय नई टिहरी भेजा गया है। दुर्घटना के संबंध में मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन