फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Mahadev came first and Nirmal came second

Tehri News: महादेव प्रथम और निर्मल रहे द्वितीय स्थान पर

Sat, 11 Oct 2025 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 11 Oct 2025 06:18 PM IST
विज्ञापन
Mahadev came first and Nirmal came second
चंबा (टिहरी)। अटल आदर्श श्रीदेव सुमन राजकीय इंटर कॉलेज में एक दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में ब्लॉक स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिला स्तरीय संगोष्ठी में भिलंगना ब्लॉक में दूरस्थ क्षेत्र के ग्राम मरवाड़ी का छात्र महादेव सिंह बिष्ट प्रथम और निर्मल पंवार द्वितीय स्थान पर रहे। दोनों छात्र 13 अक्तूबर को पिथौरागढ़ में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

जिला समन्वयक वीएम गैरोला ने बताया कि शुक्रवार को श्रीदेव सुमन इंटर कॉलज में क्वांटम युग का आरंभ: संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर जिलास्तरीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में महादेव सिंह बिष्ट ने प्रथम स्थान हासिल किया है। निर्मल पंवार द्वितीय और हार्दिक कंडारी तृतीय रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीईओ एसपी सेमवाल ने कहा कि क्वांटम क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। छात्रों को इसके लिए सोच विकसित करने की जरूरत है। निर्णायक मंडल में भौतिक प्रवक्ता सूर्यकांत तिवारी, मनमोहन कठैत और मदन रावत शामिल थे। इस मौके पर डीईओ माध्यमिक वीपी सिंह, प्रधानाचार्य रामेश्वर सकलानी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed