फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Madhubala became the head of Bhatkanda in the by-election

उप चुनाव में मधुबाला बनी भटकंडा की प्रधान

Tue, 29 Dec 2020 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Madhubala became the head of Bhatkanda in the by-election
जाखणीधार में भटकंडा की नवनिर्वाचित प्रधान मधुबाला को प्रमाणपत्र भेंट करते चुनाव अधिकारी। - फोटो : NEW TEHRI
जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत भटकंडा में हुए प्रधान के उप चुनाव में मधुबाला देवी ने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने अपनी प्रतिद्वदी पिंकी देवी को 85 मत से हराया। निर्वाचित प्रधान को रिटर्निंग आफिसर ने प्रमाणपत्र निर्गत किया।
विज्ञापन

वर्ष 2019 के पंचायत चुनाव में भटकंडा प्रधान का पद अनुसूचित जाति के आरक्षित हुआ था, लेकिन गांव में एससी परिवार न होने के कारण प्रधान पद रिक्त रह गया था। राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर गांव के प्रधान पद महिला के लिए आरक्षित कर चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। 27 दिसंबर को प्रधान के लिए वोटिंग हुई। कुल 151 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। ब्लॉक मुख्यालय में मंगलवार को हुई मतगणना में मधुबाला देवी को 117 मत मिले, जबकि पिंकी देवी को 32 मतों से संतोष करना पड़ा। दो मत रद्द हुए। रिटर्निंग आफिसर विवेक कुमार ने निर्वाचित प्रधान को विजयी प्रमाणपत्र भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed