फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Maa Bageshwari temple will be built in Pavki Devi with one and a half crore

Tehri News: डेढ़ करोड़ से बनेगा पावकी देवी में मां बागेश्वरी का मंदिर

Sat, 26 Oct 2024 04:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 26 Oct 2024 04:51 PM IST
विज्ञापन
Maa Bageshwari temple will be built in Pavki Devi with one and a half crore
नरेंद्रनगर (टिहरी)। ब्लॉक के पावकी देवी में लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले मां बागेश्वरी के मंदिर निर्माण का भूमि पूजन किया गया।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी ने कहा कि मां बागेश्वरी दोगी पट्टी की आराध्य देवी है। क्षेत्र के लोगों की मां बागेश्वरी पर अटूट आस्था है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय विधायक व वन मंत्री सुबोध उनियाल का स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह कार्यक्रम में नहीं आ पाए। मंदिर समिति के अध्यक्ष जगवीर सिंह जेठुड़ी ने ब्लॉक प्रमुख को मांगपत्र भी सौंपा। पुरोहित रंगीलाल रयाल, हिमांशु, सुदमा व सुरेंद्र ने वैदिक मंत्रोच्चार किया।

क्षेत्र के लोगों के सहयोग से लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से मां बागेश्वरी का भव्य मंदिर बनेगा। बलवीर सिंह कबसूड़ी ने कहा कि मंदिर हमारे धार्मिक आस्था के केंद्र हैं। इस मौके पर सोबन सिंह कैंतुरा, अर्जुन सिंह, दिनेश भट्ट, भगवान सिंह जेठुड़ी, धर्मेंद्र उनियाल, दीवान सिंह, रघुवीर चौहान, रमेश पुंडीर, लक्ष्मी देवी, शकुंतला देवी, गजेंद्र राणा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed