फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Lumbgaon and Kandisaur echoed by Shriram Lala Jayghosh

श्रीराम लला के जयघोष से गूंजा लंबगांव और कंडीसौड़

Mon, 11 Jan 2021 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Lumbgaon and Kandisaur echoed by Shriram Lala Jayghosh
नई टिहरी के लंबगांव बाजार में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर निकाली राम-लक्ष्मण की झांकी। - फोटो : NEW TEHRI
श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान समिति के सदस्यों ने श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल बाघा घाटी से लंबगांव बाजार होते हुए नौघर तक भगवान राम और लक्ष्मण की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने एक स्वर में कहा कि राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे।
विज्ञापन

राम मंदिर निधि समर्पण अभियान समिति के संयोजक जगमोहन थलवाल ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए लोगों के घर-घर जाकर सहयोग राशि एकत्रित की जाएगी। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिलोक रावत, अभियान प्रमुख ममता पंवार, हर्षमणि सेमवाल, संजय पंवार, प्रधान चंद्रशेखर पैन्यूली, गुप्ता बिष्ट, मुरारी रांगड़, मोहन लाल भट्ट, जयेंद्र सेमवाल, भान सिंह, सुनीता पंवार, संगीता देवी और अजुध्या देवी आदि शामिल थे। उधर कंडीसौड़ में भी श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान समिति ने घुघती ढ़ुंगा से नागराजा मंदिर तक श्रीराम के जयघोष के साथ रथ रैली निकाली। जिला पालक रामस्वरूप डबराल ने कहा कि लंबे संघर्षों के बाद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इसमें आम लोगों की भागीदारी के लिए श्रीराम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट के साथ मिलकर धन संग्रह अभियान शुरू किया जा रहा है। इस मौके पर सच्चिदानंद रतूडी,जय प्रकाश नौटियाल, ललित खंडूड़ी, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र खंडूड़ी, राजेंद्र नेगी, राजेंद्र जुयाल, राजेंद्र सेमवाल और भगवान सिंह राणा आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विद्या मंदिर स्कूल तक शोभा यात्रा निकाली
गैरसैंण। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण समिति ने साहित्य और कूपन गैरसैंण पहुंचने पर रामलीला मैदान से विद्या मंदिर स्कूल तक शोभा यात्रा निकाली। अभियान के जिलाध्यक्ष युद्धवीर बिष्ट, खंड संघ चालक दिगंबर गैड़ी ने कहा कि अभियान के तहत क्षेत्र के प्रत्येक गांव व परिवार तक समर्पण सहयोग का संदेश पहुंचाकर लोगों को जागृत किया जाएगा। मौके पर विधायक सुरेंद्र नेगी, राज्यमंत्री अनिल नौटियाल, जिला प्रचारक जयदीप, डॉ. राहुलदीप, हिम्मत सिंह, रामचंद्र गौड़, गंगा सिंह, प्रमुख शशि सौरियाल, हीरा गैड़ी, हीरा फनियाल, जानकी रावत, दिनेश गौड़, वीरेंद्र टम्टा और हेमा मठपाल मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सात शक्ति केंद्र बनाए
देवाल। भाजपा ने बैठक कर राम मंदिर निर्माण संग्रह समिति का गठन किया। समिति के सदस्य घ-घर पहुंचकर मंदिर निर्माण के लिए धनराशि इकट्ठा करेंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए सात शक्ति केंद्र बनाए। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जनजागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर शीतल गड़िया, भानु कुनियाल, आनंद सिंह, बलवीर घुनियाल, भूपाल राम टम्टा, नरेंद्र बिष्ट, प्रमोद मिश्रा, नंदी कुनियाल, मंजू परिहार, दीपा जोशी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed