{"_id":"67c6f634a10fe06b6b0fe64b","slug":"lucky-won-the-inter-faculty-badminton-competition-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-111382-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: अंतर संकाय की बैडमिंटन प्रतियोगिता में लक्की ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: अंतर संकाय की बैडमिंटन प्रतियोगिता में लक्की ने मारी बाजी
Tue, 04 Mar 2025 06:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 04 Mar 2025 06:16 PM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय की दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न
नरेंद्रनगर (टिहरी)। राजकीय महाविद्यालय की दो दिवसीय अंतर संकाय क्रीड़ा प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरुष एकल वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में लक्की कुमाईं प्रथम रहे। अंतर संकाय क्रीड़ा प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। बताया गया कि इंडोर और आउटडोर सहित कुल नौ प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
राजकीय महाविद्यालय के अंतर संकाय क्रीड़ा प्रतियोगिता के पुरुष एकल वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता के साथ संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में ऋषभ सिंह चौहान द्वितीय और आदित्य सिंह तृतीय रहे। गोला फेंक में छह, बैडमिंटन में पांच, चैस में दो, कैरम में छह, टेबल-टेनिस में दो और रस्साकसी के 12 खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र दिया गया।
प्रभारी प्राचार्य डॉ. यूसी मैठाणी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. सुशील कगड़ियाल ने दो दिवसीय प्रतियोगिता संपन्न कराने में सहयोग के लिए सबका आभार जताया। प्रतियोगिता की फाइनल बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न कराने में डॉ. विजय प्रकाश, डॉ. जितेंद्र, अजय और आदित्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर डॉ. संजय महर, डॉ. विक्रम बर्तवाल,डॉ. संजय कुमार, डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. सोनी तिलारा, डॉ. ज्योति शैली, डॉ. सुधारानी, डॉ. रंजीता, भूपेंद्र खाती, विशाल, गिरीश जोशी, रंजना, मंजु और मुनेंद्र कश्यप आदि मौजूद थे।