फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   local youth taken up market's tidyness command

युवाओं ने संभाली बाजार की सफाई व्यवस्था की कमान

Sun, 19 Jul 2015 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Sun, 19 Jul 2015 05:44 PM IST
विज्ञापन

बाजार और नगर क्षेत्र की गली मुहल्लों की सफाई व्यवस्था को लेकर गजा के युवाओं ने जिला पंचायत को आईना दिखाया है। बाजार की सफाई के लिए जिला पंचायत ने सिर्फ एक कर्मचारी को तैनात किया है।

विज्ञापन


नगर क्षेत्र और बाजार में गंदगी का अंबार देखकर युवाओं ने खुद सफाई व्यवस्था की कमान संभाल ली है। इसके लिए 15 सदस्यीय नगर स्वच्छता समीति का गठन कर प्रत्येक दिन बारी-बारी से दुकानों में जाकर जैविक और अजैविक कूड़ा उठाकर उसके निस्तारण की योजना बनाई है। अपने संसाधनों से कूड़ा निस्तारण के ड्रम, हाथ की ठेली और झाडू़ क्रय किए है।
विज्ञापन


गजा बाजार में लगभग 80 दुकानें है। बाजार से कई गांव सटे हुए है। जिला पंचायत ने सफाई व्यवस्था के लिए एक कर्मचारी तैनात किया है। एक कर्मचारी के जिम्मे सफाई व्यवस्था होने से बाजार में हर रोज कूड़ा नहीं उठ पा रहा था। जिस कारण सड़क पर गदंगी का अंबार लगा रहा है। नालियां चोक हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश में इन दिनों नालियों का गंदा पानी दुकानों और घरों में गुसा जा रहा था। तंग आकर युवाओं ने खुद ही सफाई का बीडा़ उठाने की योजना तैयार की है। 15 सदस्यीय नगर स्वच्छता समीति का गठन बीते शनिवार को किया गया। बारी-बारी से युवा दुकानों में जाकर जैविक और अजैविक कूड़ा उठा रहे है।

जिन-जिन स्थानों पर नालिया चोक हैं वहां पर मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। सफाई के लिए झाडू, ड्रम और हाथ की ठेली के लिए युवाओं ने दुकानों से चंदा एकत्रित न करके खुद ही आपस में धनराशि जुटाई है।

जिला पंचायत सदस्य अनिल भंडारी ने बताया कि दुकानों से निकलने वाले जैविक और अजैविक कूड़ा निस्तारण के लिए बाजार से दूर जगह बनाई गई है। बाजार और सड़कों पर कूड़ा खुला में न गिराने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए जगह-जगह पोस्टर भी चस्पा किए गए हैं। बाजार में कूड़ादान भी लगाए गए हैं।


नगर स्वच्छता समीति में ताजवीर खाती, दिनेश खाती, दौलत चौहान, दिलम दास, बलवंत खाती, गजेंद्र खाती, प्रवीण चौहान, राजवीर चौहान, राजवीर नेगी, मान सिंह चौहान, सुरेंद्र चौहान, वीरेंद्र दत्त जखमोला, अब्बल सिंह भंडारी, जसवंत खाती, राजेंद्र खाती शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed