फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Like Rajasthan, Uttarakhand government should also restore old pension

राजस्थान की तरह उत्तराखंड सरकार भी बहाल करें पुरानी पेंशन

Fri, 25 Feb 2022 09:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 09:19 PM IST
विज्ञापन
Like Rajasthan, Uttarakhand government should also restore old pension
उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन ने राजस्थान की भांति उत्तराखंड में भी पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। एसोसिएशन ने कहा कि राजस्थान सरकार ने कर्मचारी हितों में जो निर्णय लिया है वह स्वागत योग्य है। यह अन्य राज्यों के लिए नजीर साबित होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राकेश भट्ट और सचिव पूरण सिंह राणा ने कहा कि पेंशन बहाली केवल कार्मिक व शिक्षकों के हित में नहीं है, बल्कि समाज के आर्थिक तानेबाने को भी सुरक्षित रखती है। जब पुरानी पेंशन के कारण 2004 तक कोई संकट नहीं आया तो भविष्य में भी नहीं आएगा। सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलनी चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड सरकार से भी तत्काल इसमें निर्णय लेने की मांग की। कहा कि 10 मार्च के बाद गठित होने वाले नई सरकार को कर्मचारी हित में फैसला लेना चाहिए। पुरानी पेंशन बहाली का समर्थन करने वालों में संघ के संरक्षक जोध सिंह पंवार, उत्तम नेगी, मनमोहन पडियार, राजेश नौटयाल, बचना राणा, अलका थपलियाल, डीपी चमोली, कमल नयन रतूड़ी, जीतमणि भट्ट, राजीव नेगी, मनोहर कुड़ियाल, सुशील तिवारी, नीमा नेगी, सुशीला भट्ट, अनिल नेगी, अमित रावत, अनिल नेगी, मनोज मेहरा, रजत कुमार, अमित बलोनी, इंद्रेश नौटियाल, मोहित कुमार और सुखवीर रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed