{"_id":"6154889c8ebc3e03860884e3","slug":"licenses-will-be-available-for-shikara-boat-cruise-and-parasailing-in-the-lake-new-tehri-news-drn391906786","type":"story","status":"publish","title_hn":"झील में शिकारा बोट, क्रूज और पैरासिलिंग के मिलेंगे लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झील में शिकारा बोट, क्रूज और पैरासिलिंग के मिलेंगे लाइसेंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि टिहरी झील में साहसिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए जल्द पैरासिलिंग, क्रूज, शिकारा बोट के लाइसेंस जारी किए जाएंगे। लाइसेंस जारी होने के बाद नौ माह के अंदर क्रूज, पैरासिलिंग और शिकारा बोट झील में उतारनी जरूरी होगी।
कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम/टाडा(टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण) की सीईओ इवा ने झील में नई साहसिक गतिविधियों के संचालन को लेकर निर्देश दिए। बताया कि प्रथम चरण में झील में पैरासीलिंग बोट को दो क्रूज बोट हेतु तीन, शिकारा बोट को पांच लाइसेंस जारी किए जाएंगे। बताया कि अभी तक पैरासिलिंग को दो, क्रूज को एक और शिकारा बोट हेतु सात आवेदन प्राप्त हुए हैं। सभी नियमों और शर्तों को पूरा करने वाले आवेदनों को एक सप्ताह के भीतर स्वीकृत किए जाएंगे। डीएम ने टाडा के कर्मचारियों के लिए अलग ड्रेस कोड, पहचान पत्र आदि भी जारी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीएम ने झील में नियमों का उल्लंघन करने पर चालान करने, होटल ली रॉय ग्रुप को दिए जाने वाले बोट लाइसेंस, प्रति यात्री शुल्क में बढ़ोतरी, प्राधिकरण कार्यालय में कर्मचारियों की नियुक्ति, बोट लाइसेंस नवीनीकरण, नए लाइसेंस निर्गत को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर एसीओ टाडा लक्ष्मीराज चौहान, जिला पर्यटन अधिकारी एसएस यादव, साहसिक खेल अधिकारी सोबत सिंह राणा, सहायक पर्यटन अधिकारी विजय राणा, एएमए जिला पंचायत संजय खंडूड़ी आदि मौजूद थे।