फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The proposal will not be less than one million members......

55 लाख खर्च, फिर भी गांव अंधेरे में

Wed, 30 Mar 2016 08:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी Updated Wed, 30 Mar 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक के छह सीमांत गांवों को बिजली से रोशन करने की उरेडा की मुहिम परवान नहीं चढ़ पा रही है। लघु जल विद्युत परियोजनाओं पर 55 लाख खर्च होने के बाद भी गांवों तक बिजली नहीं पहुंच पाई है, जिससे गांवों की सात हजार आबादी छिल्लों के सहारे रात काटने को मजबूर है। पावर हाउस का आधा-अधूरा निर्माण होने के बाद उन्हें लावारिस हालत में छोड़ देने पर पावर हाउस खंडहर में तब्दील होते जा रहे हैं।

विज्ञापन


पिंस्वाड़, उरणी, कोटी, झाला, मेढ, मरवाडी को बिजली से रोशन करने के लिए वर्ष 2006 धर्म गंगा के पास 200 किलोवाट की झाला लघु जल विद्युत परियोजना की स्वीकृति मिली थी। पिंस्वाड़ गांव के लिए कोटी में 50 किलोवाट योजना के लिए एक करोड़ 27 लाख की स्वीकृति मिली थी। अनुबंध के अनुसार कोटी-झाला लघु जल विद्युत परियोजना का निर्माण 2010 में पूरा होना था।
विज्ञापन


निर्माण अवधि के छह वर्ष बीतने के बाद भी कार्यदायी संस्था उरेडा कार्य पूरा नहीं कर पाई है, जिससे ग्रामीण अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, जबकि लघु जल विद्युत योजनाओं पर अब तक 55 लाख खर्च हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना निर्माण पूरा नहीं होने के लिए उरेडा और ग्राम समितियां अब एक दूसरे को जिम्मेदार बता रहे हैं। कोटी-झाला लघु जल विद्युत परियोजना का निर्माण कब तक पूरा हो पाएगा, इसका उरेडा के पास कोई स्पष्ट जवाब नहीं है। देखरेख के अभाव में पावर हाउस खंडहर में तब्दील होते जा रहे हैं।

उरेडा परियोजनाओं को बनाने में तकनीकी सहयोग और धन नहीं दे रहा है, जिससे समिति कार्य करने में असमर्थ है। उरेडा ने सहयोग और धन दिया, तो शीघ्र कार्य शुरू किया जाएगा।

-मालचंद बिष्ट, अध्यक्ष, कोटीझाला लघु जल विद्युत परियोजना

कोटी झाला लघु जल विद्युत परियोजनाओं का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें फोर वे टैंकों पर कार्य चल रहा है। टरबाइन, जनरेटर और ट्रांसफार्मरों के आर्डर दे दिए गए हैं।
-विजय रावत, परियोजना अधिकारी उरेडा नरेंद्रनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed