{"_id":"00bf7afb2d59f7f0fc1e66975a4ffb76","slug":"leopart-enterd-into-third-floor-chasing-the-dog-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान की तीसरी मंजिल के कमरे में जा घुसा गुलदार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान की तीसरी मंजिल के कमरे में जा घुसा गुलदार
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
Updated Sun, 26 Jul 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकार की तलाश में रात को एक गुलदार मुख्य बाजार के एक आवासीय भवन की तीसरी मंजिल के कमरे में जा घुसा। युवक ने अदम्य साहस दिखाते हुए गुलदार को कमरे में बंद कर दिया। और खुद भी दूसरे कमरे में बंद हो गया। काफी मशक्कत के बाद कमरे की दीवार तोड़कर युवक को बाहर निकाला गया। 16 घंटे तक गुलदार कमरे में कैद रहा। तब वन विभाग ने गुलदार को ट्रैंक्यूलाइजर गन से बेहोश कर पिंजरे में बंद किया।
घनसाली के मुख्य बाजार में चरण सिंह का तीन मंजिला मकान है। भूतल पर उसकी मीट की दुकान है। बीती रात 10 बजे उनका बेटा अंकित (18) खाना खाने के बाद सोने के लिए तीसरी मंजिल अपने कमरे में जा रहा था। उसके आगे से कुत्ता और गुलदार कमरे में घुस गया। लेकिन उसे कुछ पता नहीं चला। जैसे ही अंकित कमरे में गया कुत्ता चारपाई के नीचे से निकलकर कमरे से बाहर चला गया।
अंकित ने अंदर से कमरे का दरवाजा बंद कर कुंडी लगा दी। वह सीधे दूसरे कमरे में चला गया। तब तक उसे पता नहीं चला कि बाहर के कमरे में गुलदार घुसा है। जब वह दूसरे कमरे का दरवाजा बंद कर रहा था तब उसे बाहर के कमरे में गुलदार दिखाई दिया तो उसने अंदर से कुंडी लगा दी।
विज्ञापन
अपने पिता को फोन कर कमरे में गुलदार होने की सूचना दी। परिजन और आसपास के लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंचे। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद रात 12 बजे कमरे की दीवार तोड़कर अंकित को बाहर निकाला गया।
गुलदार को पकडने के लिए देहरादून से ट्रैंक्यूलाइजर गन मंगाई गई है। रविवार सांय पांच बजे गुलदार को बेहोश कर खिड़की तोड़कर पिंजरे में कैद किया गया। इस दौरान गुस्साए गुलदार ने कमरे में रखा सामान बुरी तरह तोड़-फोड़ दिया। वन रेंज अधिकारी केएस भंडारी ने बताया कि पकड़ा गया गुलदार नर है जिसकी उम्र चार साल के लगभग है। उसे राजाजी नेशनल पार्क छोडने के लिए ले जाया जा रहा है।