फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Leader of the Opposition Arya visits Deval; declares law and order in Uttarakhand has collapsed

Tehri News: देवल पहुंचे नेता प्रतिपक्ष आर्य, बोले, उत्तराखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त

Mon, 15 Jun 2026 06:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 15 Jun 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Leader of the Opposition Arya visits Deval; declares law and order in Uttarakhand has collapsed
लंबगांव (टिहरी)। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने देवल गांव में पहुंचकर केतन लाल की मृत्यु पर गहरा दुख जताते हुए परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। कहा कि सरकार को भी पीड़ित पक्ष को आर्थिक और न्यायिक सहयोग करना चाहिए जिससे पीड़ित परिवार को कानूनी लड़ाई लड़ने में मदद मिल सके। कहा कि महिला अपराध में उत्तराखंड पहले नंबर पर है। राज्यभर में दिन दहाड़े हत्याएं हो रही है। सरकार अपराधों को रोकने में नाकाम है। सोमवार को नेता प्रतिपक्ष आर्य ने देवल गांव में पहुंचकर मृतक केतन लाल के पिता धनपाल लाल समेत अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। कहा कि इस घटनाक्रम ने पूरे जन मानस को आहत किया है। परिवार को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर संघर्ष करेगी जब तक दोषियों को कानून के कटघरे में खड़ा कर पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता तब तक यह लड़ाई पूरी ताकत और दृढ़ संकल्प के साथ जारी रहेगी। आरोप लगाया कि प्रदेश की कानून ध्वस्त हो चुकी है। भाजपा सरकार समाज को जाति,धर्म में बांटकर राजनीति करना चाहती है। राज्य में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने देवल घटना में घायल हुए दिवाकर डिमरी के परिजनों से भी मुलाकात कर हाल जान जाना। जांच अधिकारी सीओ चंद्रमोहन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष को पूरे प्रकरण की जानकारी दी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारी लाल खंडवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश राणा,हरिद्वार जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह,डॉ. राकेश लाल,कुंदन राणा,श्याम लाल शाह,कपिल जोशी,दिनेश लाल,ज्ञान सिंह,रोशन नौटियाल,मय चंद रमोला,शिव सिंह पोखरियाल,महताब थलवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed