फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Landslide Chamba-Rishikesh highway remained closed for the whole day in Amsera

Tehri News: भूस्खलन चंबा-ऋषिकेश हाईवे आमसेरा में दिनभर रहा बंद

Mon, 15 Sep 2025 06:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 15 Sep 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
Landslide Chamba-Rishikesh highway remained closed for the whole day in Amsera
चंबा आमसेरा में भूस्खलन जोन पहाड़ी का मरम्मत न होने से नाराज लोग सांकेतिक जाम लगाकर विरोध दर्ज
शाम चार बजे यातायात बहाल होने पर लोगों ली राहत की सांस
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर जगह-जगह भू-धंसाव होने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। तीन-चार दिनों से बनी समस्या के कारण चंबा, नई टिहरी, घनसाली और प्रतापनगर आदि क्षेत्रों में दूध, सब्जी और राशन की सप्लाई खासी प्रभावित हुई है। बगरधार और ढालवाला के बाद सोमवार को नागणी क्षेत्र के आमसेरा में भू-धंसाव होने से एनएच शाम चार बजे तक बंद रहा जिससे कई लोग वहां हाईवे खुलने के इंतजार करते रहे। घंटों बाद शाम चार बजे यातायात बहाल होने पर लाेगों ने राहत की सांस ली है।
चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर आमसेरा में रविवार देर रात को भारी भू-धंसाव हो गया जिससे पानी के साथ मिट्टी और बोल्डर से एनएच पूरी तरह से बंद हो गया। काफी मात्रा में आया मलबा वहां पांच-छह होटलाें में घुस गया। एनएच बंद होने के बाद बीआरओ की जेसीबी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

लगातार मलबा हटाने का प्रयास करने पर सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया था लेकिन कुछ देर बाद ही फिर से भूस्खलन शुरू हो गया। इससे एनएच के दोनों ओर फंसे कुछ ही वाहन निकल पाए। लोग हाईवे खुलने के इंतजार में बैठे रहे लेकिन दिनभर के इंतजार के बाद शाम करीब चार बजे एनएच पर यातायात बहाल होने पर वहां फंसे सैकड़ों लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच पर लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण यातायात बाधित हो रहा है जिससे लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीआरओ के अधिकारियों ने कहा कि ज्यादा बारिश होने के कारण भूस्खलन जोन फिर से सक्रिय हो रहे हैं। मलबा हटाने के लिए जेसीबी को शीघ्र ही मौके पर भेजा जा रहा है। लेकिन अत्यधिक मलबा-बोल्डर आने के कारण समय लग रहा है। संवाद





आमसेरा में कई होटल और घरों में घुसा मलबा, दो परिवार शिफ्ट किए
चंबा (टिहरी)। ऋषिकेश हाईवे पर आमसेरा में डेंजर जोन एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। हाईवे पर भारी भूस्खलन होने से 15 आवासीय मकान और कई दुकानों में मलबा घुस गया। पहाड़ी का ट्रीटमेट नहीं होने से गुस्साए लोगों ने आमसेरा में सांकेतिक जाम लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि खतरे को देखते हुए कई परिवारों को अपने घर छोड़ने को मजबूर होना पड़ा है। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने पीड़ितों को उचित कार्यवाही का भरोसा दिया।
लगातार हो रही बारिश के कारण आमसेरा में देर रात करीब डेढ़ बजे पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पानी हाईवे के किनारे स्थित 15 घरों और दुकानों में घुस गया। वहां पहुंचे गजा तहसीलदार विनोद रावत और नरेंद्रनगर तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल को व्यवसायियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद भी पहाड़ी का स्थायी ट्रीटमेंट नहीं हो पाया है। गुस्साए लोगों ने दोपहर एक बजे के दौरान आमसेरा में सांकेतिक जाम लगाया। तहसीलदार विनोद रावत ने बताया कि पीड़ितों के नुकसान को देखते हुए राशन और कपड़ों के लिए फौरी राहत दी जा रही है। उचित मुआवजा दिए जाने की कार्रवाई की जा रही है। दो पीड़ित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है। विरोध जताने वालों में जिला पंचायत सदस्य शीशपाल सजवाण, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोबत सिंह भंडारी, सुनील नेगी, रणजीत सिंह, जेठू सिंह और साब सिंह आदि शामिल थे। संवाद




निर्माणाधीन कालीपेरी-गल्याण ने बढ़ाई एनएच की मुश्किलें
चंबा (टिहरी)। ऋषिकेश हाईवे पर आमसेरा में लोनिवि की सड़क ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हाईवे के ऊपर से जा रहे 350 मीटर निर्माणाधीन कालीपेरी-गल्याण मोटर मार्ग के कारण पहाड़ी पर भूस्खलन बढ़ गया है। स्थानीय लोग निर्माणाधीन सड़क को दूसरी जगह ले जाने और पहाड़ी का स्थायी सुरक्षा कार्य करने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

चंबा-ऋषिकेश हाईवे पर आमसेरा में रेतीली पहाड़ी के कारण भूस्खलन का खतर बना हुआ है। पिछले कई वर्षों पूर्व भी यहां पर भारी भूस्खलन हो गया था। ऐसे में इसी पहाड़ी से लोनिवि कालीपेरी-गल्याण मोटर मार्ग का निर्माण कर रहा है जिस पर लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। जिला पंचायत सदस्य शीशपाल सजवाण ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए रेतीली पहाड़ी से छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए। लोनिवि नरेंद्रनगर के अवर अभियंता विनोद नौटियाल ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर सड़क बनाई जा रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद

चंबा आमसेरा में भूस्खलन जोन पहाड़ी का मरम्मत न होने से नाराज लोग  सांकेतिक जाम लगाकर विरोध दर्ज

चंबा आमसेरा में भूस्खलन जोन पहाड़ी का मरम्मत न होने से नाराज लोग सांकेतिक जाम लगाकर विरोध दर्ज

चंबा आमसेरा में भूस्खलन जोन पहाड़ी का मरम्मत न होने से नाराज लोग  सांकेतिक जाम लगाकर विरोध दर्ज

चंबा आमसेरा में भूस्खलन जोन पहाड़ी का मरम्मत न होने से नाराज लोग सांकेतिक जाम लगाकर विरोध दर्ज

चंबा आमसेरा में भूस्खलन जोन पहाड़ी का मरम्मत न होने से नाराज लोग  सांकेतिक जाम लगाकर विरोध दर्ज

चंबा आमसेरा में भूस्खलन जोन पहाड़ी का मरम्मत न होने से नाराज लोग सांकेतिक जाम लगाकर विरोध दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed