{"_id":"67c9a3a9d066da4122006371","slug":"keep-forest-fire-fighting-equipment-ready-at-all-times-tehri-news-c-50-1-nth1001-111410-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: वनाग्नि रोकने वाले उपकरण हर समय रखें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: वनाग्नि रोकने वाले उपकरण हर समय रखें तैयार
Thu, 06 Mar 2025 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 06 Mar 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल वन संरक्षक ने अधिकारियों को दिए निर्देश, परखी विभागीय तैयारी
नई टिहरी। गढ़वाल प्रभाग के मुख्य वन संरक्षक नरेश कुमार और भागीरथी वृत के वन संरक्षक धर्म सिंह मीणा ने डाइजर स्थित क्रू स्टेशन पर विभागीय अधिकारियों के साथ वनाग्नि सुरक्षा की तैयारियों को जांचा। उन्होंने वनाग्नि से संबंधित सभी उपकरणों को हर समय तैयार रखने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
गढ़वाल प्रभाग के मुख्य वन संरक्षक कुमार और भागीरथी वृत के वन संरक्षक मीणा ने जिला मुख्यालय स्थित डाइजर क्रू स्टेशन पर वन अधिकारियों की बैठक लेकर अधिकारियों से वनाग्नि सुरक्षा को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक वनाग्नि संबंधी गोष्ठियां कर लोगों को जागरूक किया जाए। सभी स्थानों पर वनाग्नि को रोकने के लिए प्राप्त टीमों को तैनात किया गया है।
फायर सीजन को देखते हुए उन्होंने मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल प्रभाग के साथ वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए टिहरी, नरेंद्रनगर पौखाल, धनोल्टी, सुरकंडा, मसूरी वन प्रभागों में की तैयारियों का निरीक्षण किया। बताया कि वनों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग, राजस्व विभाग, हंस फाउंडेशन के माध्यम से ब्लॉक स्तर, ग्राम पंचायत, स्कूलों सहित विभिन्न कस्बों में निरंतर वनाग्नि को लेकर जन जागरूकता गोष्ठियां की जा रही है।
विज्ञापन
विभागीय कर्मचारियों की ओर से अपने-अपने क्षेत्रों के ग्राम प्रहरियों, ग्राम प्रशासक, वन पंचायत सरपंच, कर्मचारियों, स्थानीय लोगों सहित विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों के मोबाइल नंबर लिए गए हैं। नंबरों पर नियमित वनाग्नि रोकने से संबंधित जरूरी सूचनाएं भेजी जा रही है। फील्ड में कार्यरत टीमों को फायर प्रुफ जैकेट सहित अन्य जरूरी उपकरण दिए जा चुके हैं। अधिकारियों की ओर से वनाग्नि सुरक्षा को लेकर सभी तैयारियां की गई है।
वनाग्नि से संबंधित किसी अन्य सामग्री की जरूरत होगी तो उसे भी देने का प्रयास किया जाएगा। मुख्य वन संरक्षक कुमार ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को सड़क के किनारे और प्लांटेशन वाले स्थानों पर नियमित फायर ड्रिल करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके डीएफओ पुनीत तोमर, डीएफओ डैम संदीपा शर्मा, एसडीओ रश्मि ध्यानी, जन्मेयजय रमोला और रेंज अधिकारी आशीष डिमरी आदि मौजूद थे।