जाखणीधार ब्लॉक के लामरीधार में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में केदार क्लब मल्याकोट की टीम ने 64 रन से जीत हासिल कर प्रतियोगिता का खिताब कब्जाया।
हिमालयन ग्रामीण विकास संस्थान की पहल पर लामरीधार खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में केदार क्लब मल्याकोट ने निर्धारित 20 ओवरों में 277 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए के एंड बी ब्रदर्स चौंड जसपुर की टीम 213 रनों पर सिमट गई। समापन पर रविवार को मुख्य अतिथि विधायक डा. धन सिंह नेगी ने विजेता टीम को ट्रॉफी और 51 हजार का नकद धनराशि पुरस्कार के रूप में भेंट की। जबकि उप विजेता टीम को 31 हजार का नकद पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री बेबी असवाल, भाजपा मंडज अध्यक्ष उदय रावत, पूर्व अध्यक्ष सीताराम भट्ट, विक्रम उनाल, भगवान सिंह कुमाईं, ज्ञान सिंह रावत, कुसुम चौहान, महाजन पंवार, कांतिराम, दर्शन लाल, हर्षमणि सेमवाल, नरेश नेगी, रणवीर राणा, गुड्डा कठैत, रणजीत भंडारी, कीर्ति कुमाईं, महाजन पंवार आदि मौजूद थे।