फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Kabaddi Gaonkhet and Black Mama Defender team won

Tehri News: कबड्डी गांवखेत और ब्लैक मामा डिफेंडर की टीम जीती

Sat, 02 Nov 2024 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 02 Nov 2024 06:59 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi Gaonkhet and Black Mama Defender team won
नैनबाग (टिहरी)। खेल विकास समारोह समिति सिलगांव जौनपुर की पहल पर 51वीं खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्राथमिक वर्ग में कबड्डी के फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें गांवखेत और जूनियर वर्ग में ब्लैक मामा डिफेंडर की टीम विजेता रही। सीनियर वर्ग की कबड्डी सेमीफाइनल मुकाबले में भटोली ने ललऊ की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


शनिवार को जौनपुर के तिमलियाल गांव के खेल मैदान डिबोगी में ब्लॉक प्रमुख सीता रावत, मसूरी के पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं से खेल प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करने को कहा। कबड्डी प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग का फाइनल मैच गांवखेत और कालीधार की टीम के बीच खेला गया, जिसमें गांवखेत की टीम ने विजेता बनी।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला ब्लैक मामा डिफेंडर और नैनबाग की टीम के बीच हुआ, जिसमें ब्लैक मामा डिफेंडर की टीम विजेता रही। वहीं वॉलीबाल मुकाबला हतियारी और कांडी तल्ली की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें हतियारी की टीम विजेता रही। समिति की ओर से हाल में एसडीएम बने अनिल रावत, कनिष्ठ अभियंता कनिका रावत, दीशिका रावत, अंकित रावत, रोबिन पुंडीर को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य मीनाक्षी चौहान, प्रधान सरोज वर्मा, साधना पंवार, उर्मिला रावत, सरोज भंडारी, प्रवीण चौहान, बलवीर चौहान, विक्रम नेगी, विक्रम पंवार, होशियार सिंह पंवार, आनंद तोमर, अनिल पंवार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed