फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Jaunpur in folk dance, Devprayag in song and Gopi winner in classical dance

लोकनृत्य में जौनपुर, गीत में देवप्रयाग और शास्त्रीय नृत्य में गोपी रही विजेता

Sun, 27 Dec 2020 09:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur in folk dance, Devprayag in song and Gopi winner in classical dance
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित जिलास्तरीय युवा महोत्सव में कलाकारों ने लोकगीत और लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। लोकनृत्य में जौनपुर और गीत में देवप्रयाग ब्लॉक की टीम प्रथम स्थान पर रही, जबकि गोपी फोंदणी के शास्त्रीय नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिले में प्रथम स्थान पर रही दोनों टीमें 12 जनवरी को देहरादून में होने वाले राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में शिरकत करेंगी।
विज्ञापन

बहुद्देश्य सभागार में आयोजित युवा महोत्सव का मुख्य अतिथि जाखणीधार की ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी और मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक रूहेला ने शुभारंभ किया। लोक नृत्य में जौनपुर प्रथम, देवप्रयाग द्वितीय, भिलंगना तृतीय रहा। लोकगीत में देवप्रयाग पहले, भिलंगना दूसरे और जौनपुर तीसरे स्थान पर रहा। एकल शास्त्रीय संगीत में गोपी फोंदणी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ ही जाखणीधार, प्रतापनगर, नरेंद्रनगर, थौलधार ब्लॉक की टीमों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी लोकगीत और लोक नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी डा. मुकेश चंद्र डिमरी ने बताया कि जिले में प्रथम स्थान पर रही दोनों टीमें 12 जनवरी को देहरादून में होने वाले राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में शिरकत करेंगे। महिपाल नेगी, निर्मल कुमार और सुनिधि थापा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी एचएस खत्री, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संजय लिंगवाल, सुरेश गुसाईं, पंकज रतूड़ी, ममता भट्ट, रीना, चतर लाल शाह, अजयपाल असवाल, पंकज कुमार, केशवानंद बहुगुणा, निवेदिता पंवार, भाजपा मीडिया प्रभारी दिनेश भट्ट, कुशाल सिंह रावत, डीएल उनियाल, यशपाल रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed