फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Jal Sansthan gave one month time to submit the bill

जल संस्थान ने बिल जमा करने को दिया एक माह का समय

Tue, 29 Mar 2022 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Jal Sansthan gave one month time to submit the bill
टिहरी बांध विस्थापित नई टिहरी शहर में पेयजल और बिजली के बिलों की समस्या को लेकर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को विधानसभा में मुलाकात कर अवगत कराया। बताया कि पहले ही लोग कोविड-19 के कारण आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। ऐसे में किसी के जल संयोजन काटना न्यायोचित नहीं है। मामले में सीएम ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है। दूसरी, ओर जल संस्थान ने शहर के होटल व अन्य व्यवसायियों को बिल जमा करने के लिए एक माह का समय दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को विधायक किशोर उपाध्याय ने विधायकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ विधानसभा सत्र के दौरान सीएम धामी से मुलाकात की। उन्होंने पानी, सीवर सीट शुल्क और बिजली के कनेक्शनों को न काटने की अपील की। जिस पर सीएम ने तत्काल इस तरह की कार्रवाई रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए। वहीं जल संस्थान के ईई सतीश चंद्र नौटियाल ने होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष लक्ष्मी भट्ट को पत्र भेजकर बताया कि पेयजल बिलों को जमा करने के लिए एक माह का अतिरिक्त समय दिया जा रहा है। इस बीच यदि शासन से कोई निर्णय नहीं होता है तो नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बताया कि मामले में विभागीय उच्चाधिकारियों के आदेश के बिल जमा कराने की तिथि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed