फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Jakhanidhar Tehsil's single lane road is in ruins

जाखणीधार तहसील की सिंगल लेन रोड खस्ताहाल

Fri, 04 Feb 2022 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Jakhanidhar Tehsil's single lane road is in ruins
जाखणीधार तहसील मुख्यालय कोश्यार जाने वाली रोड की हालत 17 साल बाद भी नहीं सुधर पाई है, जिससे इस खस्ताहाल रोड पर तहसील के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ही आम जन को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है, कि तहसील बनने के बाद से वह सड़क की दशा सुधारने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विकास का वादा करने वाले नेता जी डेढ़ किमी सड़क की मरम्मत भी नहीं करा पाए हैं।
विज्ञापन

जाखणीधार ब्लाक के अखोड़ीसैण में स्थित वन विभाग की चौकी तक के लिए करीब 1970 के दौरान वन विभाग ने पेटव गांव के समीप से कोश्यार होते हुए छह किमी सिंगल लेन सड़क बनाई थी। वर्ष 2004 में जाखणीधार की तहसील पेटव गांव के पास से डेढ़ किमी आगे कोश्यार में शिफ्ट की गई। तब से ही यह डेढ़ किमी सड़क खस्ताहाल बनी हुई है। उससे आगे अखोड़ीसैण तक भी कच्ची सिंगल लेन सड़क की स्थिति खराब है। क्षेत्र के वीरेंद्र सिंह पंवार, भगतराम पेटवाल, जसपाल पंवार और किशोरी लाल ने बताया कि कोश्यार में तहसील मुख्यालय शिफ्ट होने के बाद से ही डेढ़ किमी सिंगल लेन सड़क का चौड़ीकरण और डामरीकरण करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उनका कहना है, कि चुनाव के दौरान विकास के बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन 17 सालों से तहसील मुख्यालय की डेढ़ किमी रोड भी नहीं बन पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed