फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Jaiveer elected president of the Tehri Bar Association

Tehri News: टिहरी बार एसोसिएशन के जयवीर बने अध्यक्ष

Fri, 10 Apr 2026 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 10 Apr 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Jaiveer elected president of the Tehri Bar Association
एक-एक नामांकन होने से अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन
विज्ञापन


नई टिहरी। जिला बार एसोसिएशन टिहरी के चुनाव में अधिवक्ता जयवीर सिंह रावत को अध्यक्ष चुना गया है। अन्य सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण सभी पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ।


चुनाव अधिकारी आनंद प्रकाश सेमल्टी, सहायक चुनाव अधिकारी अरविंद खरोला ने बताया कि शुक्रवार को बार एसोसिएशन के चुनाव पर्यवेक्षक राकेश गुप्ता, डीके शर्मा और राजवीर बिष्ट की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। कुल 122 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। केवल अध्यक्ष पद ही चुनाव हुए जिसमें जयवीर सिंह रावत को 63 व अनिल शर्मा को 57 मत मिले। छह मतों से जयवीर विजयी रहे जबकि दो मत अवैध मिले। इसके अलावा कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर दिनेश चंद्र उनियाल, सचिव चंद्रभान राणा, सहसचिव कविता भट्ट, कोषाध्यक्ष पवना और ऑडिटर पद पर प्रेम सिंह बनगाई का एक-एक नामांकन होने से वह निर्विरोध चुने गए। वहीं, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर कोई नामांकन नहीं हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रावत ने बार के हित में सभी के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। इस मौके पर शांति प्रसाद भट्ट, दिनेश सेमवाल, मतेंद्र बहुगुणा, जयप्रकाश पांडेय, आनंद सिंह बेलवाल, वीरेंद्र रावत, पराग जैन, संजय घिल्डियाल, विक्रम राणा, गीताराम उनियाल, रणजीत नेगी, डीपी रतूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed